आऐ रोज पथ परिवहन निगम की बसें खराब होकर सड़क पर खड़ी हो जाती है शायद कोई निजी बस इस तरह सड़क पर ख़राब मिले

 आऐ रोज पथ परिवहन निगम की बसें खराब होकर सड़क पर खड़ी हो जाती है शायद कोई निजी बस इस तरह सड़क पर ख़राब मिले


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर पठानकोट से बैजनाथ के लिए पथ परिवहन निगम की अंतिम बस सेवा महज लगभग 18 किलोमीटर की दूरी तय करके करके आज शाम करीब 5:00 बजे जसूर में पहुंच कर खराब हो गई l इस कारण इस बस में सवार कांगड़ा पालमपुर व बैजनाथ जाने वाले मुसाफिर वर्ग को भारी असुविधा का सामना करना पड़ाl इस मामले में यात्री वर्ग का कहना है कि हिमाचल पथ परिवहन की बस सड़क पर चलते हुए कब खराब हो जाए यह आए दिन का नजारा सड़कों पर देखा जा सकता हैl निगम के बसे खटरा हैं या फिर वर्कशॉप में इनकी जांच तसल्ली से नहीं की जा रहीl इसका जवाब तो पथ परिवहन निगम के अधिकारी या सरकार दे सकती है l लेकिन यह हकीकत है कि निगम की बस सेवा की कुररता सवालों के घेरे में आज भी है l हाल ही में जब भी पठानकोट से चंडीगढ़ जाने वाली निगम की बस भी मात्र 18 किलोमीटर की दूरी तय कर खराब हो गई थी तो पठानकोठ डिपो के प्रबंधक ने सफाई पेश करते हुए कहा था कि बस में कहीं भी कभी भी कोई इलेक्ट्रिकल फार्ट उत्पन्न हो सकता है l इस मामले मे मानव अधिकार मंच के सहनिदेशक राजेश पठानिया का कहना है कि ऐसा सिर्फ पथ परिवहन निगम की बसों के साथ क्यों हो रहा हैl शायद ही कोई निजी बस सड़क पर खराब खड़ी मिलती होl हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री जिनके पास परिवहन विभाग है उन्होंने आज तक पठानकोट वर्कशॉप की व्यवस्था प्रणाली पर पठानकोट में आकर शायद इंस्पेक्शन की हो कि वर्कशॉप की हालत क्या है? निगम के लाल फीताशाही प्रशासन की तो बात छोड़ दीजिये l  सूत्रों से पता चला है कि आज तक प्रदेश का किसी समय सबसे अधिक लाभ देने वाला डिपो पठानकोट में आज तक शायद कोई वोल्वो बस डिपु में मौजूद हो क्योंकि यह डिपो पंजाब के पठानकोट शहर में स्थित है l ऐसी चर्चा क्षेत्र में चर्चित हैं क्या परिवहन मंत्री पठानकोट डिपो का इंस्पेक्शन और डिपु की समस्याओं को लेकर करेंगे? 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

इंदौरा में अंडर-19 जिला स्तरीय मेजर गेम्स प्रतियोगिताओं का शुभारंभ