250 मीटर काज वे पर एक फीट से ज्यादा गहरा पानी भर गया छतरोली पुल के पास
* 250 मीटर काज वे पर एक फीट से ज्यादा गहरा पानी भर गया छतरोली पुल के पास *
नूरपुर:-( विनय महाजन) प्रदेश मे जसूर से पठानकोट जाते हुए जसूर के छतरौली नाला पुल के समानतर बने काजवे पर पहुंचते हैं तो आपको यहां 250 मीटर लंबे कच्चे काजवे पर करीब 6 तरण ताल देखने को मिल जाएंगे बता दें कि यह काजवे कच्चा तथा अत्यंत उबड़ खाबड़ है इसमें व्याप्त गहरे गड्ढों में जब एक फिट से ज्यादा गहरा पानी भर जाता है तो यह वाहन चालकों के लिए सबसे बड़ी परेशानी का कारण बन जाता हैगत वर्ष भी यहां ऐसी स्थिति बनी थी सबसे ज्यादा कठिनाई बेचारे स्कूटर व बाइक चालकों को होती है जो इन गड्ढों की गहराई का अनुमान लगाने में असफल रहते हैं तथा अक्सर फिसल कर रह जाते हैं इस क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश शर्मा, सुरम सिंह, राजेंद्र महाजन, संजय शर्मा व तरसेम लाल के अनुसार गत वर्ष भी इस काजवे का यही हाल था तथा निर्माण कंपनी ने इस बार भी पानी को निकासी के लिए समय रहते कोई प्रबंध नहीं किया उन्होंने सांसद डॉक्टर राजीव भारद्वाज से इस संबंध में कंपनी की लापरवाही को भी अवगत करवाया है।
*इस बारे संबंधित फोरलेन निर्माण कंपनी को अवगत करके पानी की निकासी करने के निर्देश दे दिए गए हैं। यह जानकारीअरुण शर्मा एसडीएम नूरपुर ने देते हुए आज बताया कि कंपनी पर गौर करें *
*खेद की बात है कि वाहन चालकों को गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी ढाई सौ मीटर लंबे इस कच्चे भाग पर भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है इस संबंध में कंपनी की जवाब देही होनी चाहिए। राजेश सिंह पठानिया, सहनिदेशक, मानव अधिकार संघ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें