मन की बात कार्यक्रम कंडवाल में संपन्न हुआ आज

 मन की बात कार्यक्रम कंडवाल में संपन्न हुआ आज


 नूरपुर : विनय महाजन /

 भाजपा मंडल जसूर के मतदान केंद्र क्रमांक 89 गांव कंडवाल में सम्मानित कार्यकर्ताओं के साथ देश के यशस्वी एवं गरीब कल्याण के प्रति समर्पित माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम मे आज माननीय विधायक नूरपुर रणबीर सिंह निक्का उपस्थित रहेl इस अवसर पर निक्का ने कहा कि मन की बात' आज केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के करोड़ों नागरिकों के विचारों, प्रेरणाओं और जनभागीदारी को जोड़ने वाला सशक्त माध्यम बन चुका है।हर महीने के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाला यह कार्यक्रम देशवासियों को सकारात्मक सोच, नवाचार, सेवा, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करता है।यह वास्तव में भारत के "मन" की बात है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में विकास कार्यों की नीति के साथ आधुनिक नीतियों का भी बखान किया जाता है और यह प्रोग्राम देश में युवाओं के लिए एक जागरूक प्रोग्राम बन गया है l देश का हर युवा इस कार्यक्रम को बड़ी जागरूकता के साथ देखता हैl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

इंदौरा में अंडर-19 जिला स्तरीय मेजर गेम्स प्रतियोगिताओं का शुभारंभ