षडयंत्र पूर्वक अवैध वोटों से जीती कांग्रेस पालमपुर नगर निगम चुनाव

षडयंत्र पूर्वक अवैध वोटों से जीती कांग्रेस पालमपुर नगर निगम चुनाव

दोनों जिला परिषद में कांग्रेस की जमानतें हुई जब्त


वार्ड पंच से लेकर ब्लॉक समिति तक कांग्रेस बुरी तरह से हारी।

उक्त शब्द भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने पालमपुर में आयोजित एक पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

कपूर ने कहा कि जिस प्रकार से जनता को विश्वास में लिए बिना नगर निगम वार्ड की वार्ड बंदी की गई और जम्मू कश्मीर से , उत्तर प्रदेश से , पंजाब से, बिहार से, झारखंड से या छत्तीसगढ़ से ऐसे हजारों मजदूर जो पालमपुर में अपनी मजदूरी करने के लिए यहां आते जाते हैं । उनके अवैध वोट बनवा दिए गए, जिसके फल स्वरूप औसतन एक वार्ड में 250 से 300 तक अवैध वोट बनाए गए जिसका कुल योग 3000 वोट बनता है । 


इस बार तो लोकतंत्र के इतिहास में पहली बार देखा गया कि 40-40 साल उम्र के प्रवासी व्यक्तियों के पहली बार वोट बनाए गए हों जबकि दूसरी ओर जब भारतीय जनता पार्टी के लोगों ने जो यहां के मूल निवासी थे उनके नए वोट बनाने के बाद फॉर्म जमा करवाए उनको प्रशासन ने कूड़ेदान में डाल दिया। 

                  

उन्होंने कहा की जिस षड्यंत्र के कारण कांग्रेस ने नगर निगम का चुनाव जीता, भारतीय जनता पार्टी इस विषय को विरुद्ध एक बड़ी उच्च स्तरीय जांच करवाएगी ताकि भविष्य में कोई ऐसा गलत काम करने का दुस्साहस न कर पाए।

                

कपूर ने कहा कि नगर निगम चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी एक वार्ड 49 वोट से, एक वार्ड 56 वोट से, एक वार्ड में 114 वोट से और एक वार्ड में 125 वोटो से पीछे रहे, इस प्रकार के चारों वार्डों का योग कर दिया जाए तो लगभग 344 वोटों से हम नगर निगम बनाने से पीछे रहे, और कुल मिलाकर पालमपुर के 14 नगर निगम के वार्डो में लगभग 1100 वोटों से हम कांग्रेस से पीछे रहे। 


  वरिष्ठ प्रवक्ता कपूर ने कहा कि पालमपुर की जनता ने निश्चितरूप से भाजपा के पक्ष में वोट दिया है लेकिन जो प्रवासी लोगों के गलत ढंग से यहां वोट बनाए गए, उन अवैध वोटो के कारण पालमपुर को विकास की दृष्टि से बहुत बड़े नुकसान की तरफ ढकेलने का प्रयास हुआ है यह पालमपुर का बहुत बड़ा दुर्भाग्य है।

                   

कपूर ने कहा कि आने वाले चुनावों के लिए भाजपा को चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि अब हिमाचल में SIR आ रहा है और कांग्रेस को घबराहट भी SIR से होती है जिसका उदाहरण असम, बिहार, महाराष्ट्रऔर वेस्ट बंगाल में भी देखा है और निश्चित तौर पर जब हिमाचल में SIR शुरू होगा तो पालमपुर का यह जो 3000 अवैध वोट है वह सीधा कट जाएगा जिससे कांग्रेस को बचना अब मुश्किल हो जाएगा।  

             

 उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो पंचायती राज के चुनाव का हलवा बनाया, पिछले नवंबर में कांग्रेस पार्टी द्वारा पंचायती राज के चुनाव को लेकर हर दिन नए-नए बयान दिए गए, चुनाव करवाने में टालमटोल किया गया और नतीजा यह हुआ कि हिमाचल की जनता को माननीय उच्च न्यायालय और सुप्रीम कोर्ट तक जाना पड़ा और माननीय न्यायालय के दखल के स्वरूप हिमाचल में पंचायती राज चुनाव के दृष्टिगत चुनाव हुए। लेकिन जनता में कांग्रेस सरकार के प्रति इतना आक्रोश था कि इन पंचायती राज में कांग्रेस का सुपड़ा साफ हो गया। 


हिमाचल प्रदेश के 12 जिलों में से 10 जिलों पर भारतीय जनता पार्टी का पूरा कब्जा होगा इस बात को टाला नहीं जा सकता है।

             

 भाजपा नेता ने कहा कि प्रधान, उप प्रधान और वार्ड पंच भी 70 से 80% तक भारतीय जनता पार्टी के समर्थक चुनकर आए हैं और अभी पालमपुर का जो पिछले कल ब्लॉक समिति का चुनाव हुआ है, मुझे इस बात की खुशी है कि यह विकासखंड जयराम ठाकुर की भाजपा सरकार में हमें मिला था।  

            

 कपूर ने कहा कि यह कितना बड़ा दुर्भाग्य था कि इससे पहले पालमपुर के जो पंचायती राज के जनप्रतिनिधि चुनकर आते थे उनको बैजनाथ, पंचरुखी और भवारना जाना पड़ता था लेकिन भाजपा ने इस समस्या का समाधान किया और कल विकासखंड समिति का चुनाव परिणाम आया उसमें भाजपा समर्थक उषा देवी को चेयरमैन और बिंदु को वाइस चेयरमैन के रूप में काम करने का मौका मिला, मैं धन्यवाद देना चाहता हूं भारतीय जनता पार्टी के समर्थित ब्लॉक समिति के माननीय सदस्यों का जिन्होंने सतारूढ कांग्रेस पार्टी की परवाह किए बिना भाजपा के पक्ष में वोट दिया।

            

 कपूर ने कहा कि पालमपुर की ग्रामीण जनता का लगभग 55000 वोट है और 25000 वोट लगभग शहरी क्षेत्र का है और यह जो एक मिथ्या है कि शहर में भाजपा कमजोर है, ग्रामीण में मजबूत है, मैं इस बात को स्पष्ट करना चाहता हूं कि पालमपुर शहर में भी भाजपा बहुत मजबूत है, अब SIR से दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा।

            

 उन्होंने कहा कि यह बिल्कुल सत्य है कि पालमपुर के दो जिला परिषद के वार्डो में कांग्रेस की जमानत जब्त हुई है, ब्लाक समिति भाजपा की बनी है और 344 वोटों से हम नगर निगम बनाने में पीछे रहे हैं। 


भाजपा नेता कपूर ने कहा की इस प्रकार के परिणामों से यह निश्चित तौर पर स्पष्ट है कि पालमपुर की जनता जो कांग्रेस की झूठी गारंटीयो को लेकर आक्रोश में है उससे कांग्रेस का बचना बहुत मुश्किल है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी