नगर निगम सोलन के सभी पार्षदों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ

 नगर निगम सोलन के सभी पार्षदों को दिलाई गई पद एवं गोपनीयता की शपथ


उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने आज नगर निगम सोलन के सभागार में नगर निगम सोलन के सभी 17 नवनिर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलावाई।

मनमोहन शर्मा ने इस अवसर पर वार्ड नम्बर-1 की पार्षद नीलम, वार्ड नम्बर-2 की पार्षद सुषमा शर्मा, वार्ड नम्बर-3 के पार्षद गौरव, वार्ड नम्बर-4 के पार्षद रोहित भारद्वाज, वार्ड नम्बर-5 की पार्षद प्रियंका, वार्ड नम्बर-6 की पार्षद रेखा साहनी, वार्ड नम्बर-7 की पार्षद पूजा, वार्ड नम्बर-8 के पार्षद सुरेन्द्र कुमार, वार्ड नम्बर-9 की पार्षद मीनाक्षी शर्मा, वार्ड नम्बर-10 के पार्षद अंकुश सूद, वार्ड नम्बर-11 की पार्षद सरिता, वार्ड नम्बर-12 प्रियंका अग्रवाल, वार्ड नम्बर-13 के पार्षद नरेन्द्र कुमार, वार्ड नम्बर-14 की पार्षद सुलक्षणा, वार्ड नम्बर-15 के पार्षद अभिषेक, वार्ड नम्बर-16 की पार्षद सीमा तथा वार्ड नम्बर-17 की पार्षद आरुणा का पद एवं गोपनीय की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर कोरम पूरा न होने के कारण महापौर तथा उप महापौर का निर्वाचन संपन्न नहीं हुआ। हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1994 की धारा 36 तथा हिमाचल प्रदेश नगर निगम निर्वाचन नियम, 2012 के नियम 81 के तहत महापौर तथा उप महापौर के निर्वाचन के लिए निर्धारित कोरम कुल निर्वाचित पार्षदों का तीन-चौथाई से कम नहीं होना चाहिए। ऐसा न होने के कारण आज यह निर्वाचन नहीं हुआ।
उपायुक्त सोलन ने हिमाचल प्रदेश नगर निगम अधिनियम, 1994 तथा हिमाचल प्रदेश नगर निगम निर्वाचन नियम, 2012 के प्रावधानों के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए नगर निगम सोलन के महापौर तथा उप महापौर के निर्वाचन के लिए 02 जुलाई, 2026 को पुनः बैठक की तिथि निर्धारित की है। 02 जुलाई, 2026 को सांय 03.00 बजे नगर निगम सोलन के बैठक कक्ष में यह बैठक आयोजित होगी। इस दिन हिमाचल प्रदेश नगर निगम निर्वाचन नियम, 2012 के नियम 81-ए तथा 81-बी के अनुसार नगर निगम सोलन के महापौर का निर्वाचन होगा। इसी दिन उपरोक्त नियम के नियम 81-सी के अनुरूप नगर निगम सोलन के उप महापौर का निर्वाचन होगा।
उन्होंने सभी निर्वाचित पार्षदों से आग्रह किया है कि निर्धारित तिथि, समय तथा स्थान पर उपरोक्त बैठक में भाग लेना सुनिश्चित बनाएं।
अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति इस अवसर पर उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये