संदेश

नाहन लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मेडिकल कॉलेज नाहन में रेपिड टेस्ट दौरान महिला आई कोरोना पॉजिटिव

चित्र
मेडिकल कॉलेज नाहन में रेपिड टेस्ट दौरान महिला आई कोरोना पॉजिटिव  मेडिकल कॉलेज नाहन में उपचार के दौरान उसका रेपिड टेस्ट लिया गया, जिसमें महिला पॉजिटिव पाई गई. हालांकि डॉक्टरों ने महिला को अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दी, लेकिन उसने अस्पताल में भर्ती होने से इनकार कर दिया. लिहाजा डॉक्टरों ने महिला को जरूरी उपचार और दवाइयां देने के बाद घर भेज दिया है. बीएमओ डॉ. मोनीषा अग्रवाल ने बताया कि ‘महिला अभी रेपिड टेस्ट से कोरोना पॉजिटिव पाई गई है. सैंपल जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए मंडी भेजा जाएगा. इसके बाद कोरोना के वेरिएंट की जानकारी मिल पाएगी.

नाहन में शनिवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

चित्र
नाहन में शनिवार को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित नाहन(ब्यूरो):-  सहायक अभियंता विद्युत मंडल नाहन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 12 अप्रैल शनिवार को विद्युत उप मंडल नाहन -1 के अंतर्गत आने वाले डीआईसी कार्यालय, न्यू ईरा पब्लिक स्कूल के नजदीक का क्षेत्र, कालीस्तान तालाब, एसएफडीए हॉल, गर्ल्स हॉस्टल, जीए कॉलोनी के नजदीक उदय विहार कॉलोनी आदि क्षेत्र में आवश्यक कार्य पूर्ति के चलते प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने आम जनता से  सहयोग की अपील की तथा बताया कि यह शट डाउन पूर्ण रूप से मौसम के अनुकूल होने पर ही प्रभावी होगा।

मेले तीज तथा त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक: हर्षवर्धन चौहान

चित्र
मेले तीज तथा त्यौहार हमारी समृद्ध संस्कृति के परिचायक: हर्षवर्धन चौहान नाहन(व्यूरो):-   मेले तीज तथा त्यौहार हमारी संस्कृति के परिचायक हैं जहां हमें हिमाचल की प्राचीन समृद्ध संस्कृति को प्रत्यक्ष रूप से देखने व समझने का अवसर मिलता है। पाश्चात्य  संगीत से बेहतर हमारे लोकगीत, लोक नृत्य तथा लोक गाथाएं हैं। यह उद्गार उद्योग, श्रम एवं संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज जिला सिरमौर की उप तहसील नारग के अंतर्गत दो दिवसीय जिला स्तरीय मां नगर कोटी मेले के समापन अवसर पर उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मेलों के दौरान जहां दूर दराज क्षेत्र के लोगों को आपस में मिलने  का मौका मिलता है, वहीं उनमें आपसी मेलजोल तथा आपसी विचारों का आदान-प्रदान होता है, जिससे समाज में आपसी भाईचारा बढ़ता है। मेलों में खेलकूद तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है, जिससे लोगों का स्वस्थ मनोरंजन होता है। हर्षवर्धन चौहान ने युवाओं से खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा नशे से दूर रहने का आहृवाहन किया ताकि स्वच्छ समाज की नींव रखी जा सके। उन्होंने कहा कि विकास...

रानीताल, सुंदर बाग व ढ़ाबों में कल विद्युत आपूर्ति बाधित

चित्र
रानीताल, सुंदर बाग व ढ़ाबों में कल विद्युत आपूर्ति बाधित नाहन(ब्यूरो):-    विद्युत उपमंडल नाहन-1 के अंतर्गत आने वाले रानीताल, सुंदर एवं ढाबों आदि क्षेत्र में 23 मार्च, 2025 रविवार को विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक आवश्यक कार्य बाधित रहेंगे। सहायक उपकरण विद्युत उप मंडल नाहन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह शटडाउन पूर्ण रूप से मौसम के अनुकूल होने पर प्रभावशाली होगा।

आयुष विभाग लघु शल्य व पंचकर्मा से कर रहा है लोगों का ईलाज

चित्र
आयुष विभाग लघु शल्य व पंचकर्मा से कर रहा है लोगों का ईलाज नाहन:-     हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा आयुष विभाग में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ करने के कड़े प्रयास किए जा रहे है। हिमाचल सरकार द्वारा प्राकृतिक चिकित्सा सेवाओं  को बढ़ाने के लिए जिला सिरमौर में आयुष विभाग की लघु शल्य/पैरा सर्जिकल चिकित्सा की प्रक्रिया को लोगों के घर द्वार पर उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जा रहे है।  जिला सिरमौर में आयुष विभाग के 89 आयुष संस्थान, 72 वेलनेस केन्द्र और 17 एएचसी अस्पताल हैं। जिला में आयुष विभाग की सेवाओं को मजबूती प्रदान करने के लिए 25 आयुष चिकित्सा प्रक्रिया तथा 25 आयुष चिकित्सा अधिकारियों को पंचकर्मा चिकित्सा प्रक्रिया का विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया है, जिससे जिला सिरमौर में अब तक पैरा सर्जिकल के लगभग 661 व पंचकर्मा के 816 लोग लाभान्वित हुए हैं। आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयदीप ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सिरमौर में लघु शल्य/पैरा सर्जिकल में अग्नि कर्म, रक्तमोक्षण, मर्म चिकित्सा, कपिंग, विद अग्निकर्म, क्षार कर्म छः तथा पंचकर्म व केरलीय पंचकर्म में  शिरोधा...

विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार सिरमौर प्रवास पर

चित्र
विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार सिरमौर प्रवास पर सिरमौर(नाहन) :-    विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार 04 मार्च को खाली अछौन तथा सीऊन में लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याओं को सुनेंगे। यह जानकारी देते हुए सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि 05 मार्च को राजकीय महाविद्यालय हरिपुरधार के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे तथा सांय को भुवाई में लोगों की जन समस्याओं को सुनेंगे। उन्होंने बताया कि 06 मार्च को विधानसभा उपाध्यक्ष नाहन चैगान में खेल खेलों नशा छोडों थीम पर आयोजित 5वीं सिरमौर क्रिकेट कप प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।  07 मार्च को दीद बगड़ में रेणुकाजी डेम परियोजना, एचपीपीसीएल ददाहू द्वारा आयोजित एक दिवसीय आरएण्ड़आर प्रशिक्षण एवं जागरूकता शिविर का लोकापर्ण करेगें।  08 मार्च को लाना चेता में स्थानिय लोगों से मुलाकात करेंगे।

धौलाकुआं में एक दिवसीय किसान समारोह का आयोजन 24 फरवरी को

चित्र
धौलाकुआं में एक दिवसीय किसान समारोह का आयोजन 24 फरवरी को नाहन :-    प्रधानमंत्री द्वारा आगामी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर से पीएम किसान सम्मान निधि की 19 वीं किस्त जारी की जाएगी। यह जानकारी देते हुए कृषि उप निदेशक नाहन राज कुमार ने आज यहां बताया कि इसी उपलक्ष्य पर कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र तथा आत्मा परियोजना के संयुक्त तत्वाधान में सिरमौर जिला के कृषि विज्ञान केन्द्र धौलाकुआं में एक दिवसीय किसान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिला के लगभग 200 किसान भाग लेंगे तथा कार्यक्रम के दौरान कृषि प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी और किसानों को कृषि संबंधित जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है ताकि वे अपनी कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत किसानों को सालाना छः हजार रूपये तीन किस्तों में वितरित किए जाते है तथा प्रत्येक किस्त हर चार महीने में जारी की जाती है। उन्होंने जिला के सभी किसानों से अनुरोध किया कि ब...

ददाहू में 5 फरवरी को लगने वाला परिवार नियोजन शिविर अब 25 फरवरी को: डॉ. पाठक

चित्र
ददाहू में 5 फरवरी को लगने वाला परिवार नियोजन शिविर अब 25 फरवरी को: डॉ. पाठक   नाहन:-  मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डॉ. अजय पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि एसएमओ प्रभारी सिविल अस्पताल ददाहू और एचएफडब्ल्यू एमसीएच ददाहू के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत के अनुसार सिविल अस्पताल ददाहू में 5 फरवरी को आयोजित होने वाले परिवार नियोजन शिविर के लिए केवल 04 लाभार्थियों ने पंजीकरण कराया है जिसके मद्देनजर लाभार्थियों की कम संख्या को देखते हुए, उक्त शिविर को रद्द कर दिया गया है। पंजीकृत लाभार्थियों को आशा के माध्यम से सूचित करने और उन्हें 25 फरवरी को आयोजित होने वाले परिवार नियोजन शिविर के लिए अपना पंजीकरण करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

परिवार नियोजन कैंप की तिथियों में आंशिक परिवर्तन: डाॅ. पाठक

चित्र
परिवार नियोजन कैंप की तिथियों में आंशिक परिवर्तन: डाॅ. पाठक नाहन:- मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अजय पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि फरवरी माह में सिरमौर जिला के सिविल अस्पतालों में आयोजित होने वाले परिवार नियोजन कैंप की तिथियों में आंशिक परिवर्तन किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला में इस माह यह परिवार नियोजन कैंप सिविल अस्पताल ददाहू में 5 एवं 25 फरवरी को, सरांहा सिविल अस्पताल में 11 फरवरी को, शिलाई के सिविल अस्पताल में 15 फरवरी को तथा 22 फरवरी को राजगढ़ सिविल अस्पताल और सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में प्रत्येक गुरूवार को परिवार नियोजन कैंप का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने जिला के लोगों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में इनमें भाग लेकर इसका लाभ उठाऐं।

नाहन राज्य वन निगम के डिवीजनल मैनेजर को रिश्वत लेते धरा

चित्र
नाहन राज्य वन निगम के डिवीजनल मैनेजर को रिश्वत लेते धरा 50 हजार रुपए रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर उपमंडल नाहन के राज्य वन निगम  डिवीजनल मैनेजर को विजिलेंस व एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने बीते दिन देरशाम को  आरोपी को पकड़ने के लिए यूँ  बिछाया जाल ठेकेदार के 67 लाख रूपये से भी ज्यादा बिल पेंडिंग में होने के कारण उन्हें ​क्लियर करने की आढ़ में DM ने रिश्वत मांगी हुई थी। ठेकेदार की माने तो पिछले काफी समय से अपने बिल ​क्लियर करवाने के लिए कार्यालय के चक्कर काट रहा था। लेकिन निगम के DM की ओर से उनसे रिश्वत की डिमांड की हुई थी। बताया जा रहा है DM ने पेमेंट रिलीज करने की एवज में 2 फीसदी कमीशन डिमांड रखी थी। शुक्रवार को ठेकेदार ने 50 हजार रुपए की पहली किश्त DM को दे दी थी। इस दौरान वहां सादे लिबास में मौजूद विजिलेंस टीम(vigilance team)ने आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर दिया। 2 फीसदी कमीशन मांगी थी 2 प्रतिशत के हिसाब से कुल मिलाकर 1,34000 रुपए की घूस DM को देनी थी।

विकासात्मक योजनाओं हेतू निर्णय लेने में डेटा की अहम भूमिका - गौरव महाजन

चित्र
विकासात्मक योजनाओं हेतू निर्णय लेने में डेटा की अहम भूमिका - गौरव महाजन राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस पर बचत भवन में हुआ सेमिनार आयोजित नाहन:  जिला सांख्यिकी विभाग नाहन द्वारा आज उपायुक्त कार्यालय के बचत भवन में राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस के अवसर पर सेमिनार आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता सहायक आयुक्त गौरव महाजन ने की। इस अवसर पर उन्होंने भारतीय सांख्यिकी के जनक  प्रोफेसर प्रशांत चंद्र महालनोबिस द्वारा सांख्यिकी के क्षेत्र में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस - 2024 का विषय ’’निर्णय लेने में डेटा का उपयोग’’ है। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था के संचालन एवं राष्ट्र हित में नीति निर्माण हेतु डेटा का बहुत अधिक महत्व है और विभिन्न संस्थाओं द्वारा  डेटा   एकत्रित करने, उसका विश्लेषण करने और डेटा के आधार पर निर्णय लेने के लिए बहुत अधिक निवेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं वैश्विक स्तर पर भी योजनाओं व नीतियों के निर्माण हेतु सही आंकड़ों की अहम भूमिका रहती है जिनके आधार पर निष्पक्ष एवं परिणामोन्मुख निर्णय लिए जाते ह...

मोदी,अडानी और मीडिया की पार्टनरशिप : राहुल गांधी

चित्र
  मोदी,अडानी और मीडिया की पार्टनरशिप : राहुल गांधी राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल के किसानों को सेब का सही दाम ना मिलने का कारण मोदी,अडानी और मीडिया की पार्टनरशिप है। अडानी हिमाचल में सेब के दाम से लेकर देश के पोर्ट, एयरपोर्ट, डिफेंस सेक्टर तक को कंट्रोल कर रहे हैं। शायद नरेंद्र मोदी को परमात्मा ने कहा होगा कि आपको अडानी की मदद करनी चाहिए। राहुल गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने कुछ लोगों का 16 लाख करोड़ रुपये माफ किया, लेकिन हिमाचल को 9 हजार करोड़ नहीं दिया। PM देश के मात्र 22 लोगों को करोड़पति बनाने के लिए काम कर रहे हैं। पिछले दस वर्षों में उनका 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ़ किया गया है, लेकिन किसान का कर्ज माफ़ नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि आज मीडिया सेब के दाम, किसानों और मज़दूर की समस्याओं की चर्चा नहीं करता, बल्कि अडानी की शादी दिखाता है। उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ 22 लोगों के सपने पूरे हो रहे हैं और बाक़ी का देश देखता रह जाता है। भाजपा सरकार ने नोटबंदी कर करोड़ों छोटे कारोबारियों को बर्बाद कर दिया और ग़लत जीएसटी लागू किया। उन्होंने आग...

राहुल गांधी की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब: संजय अवस्थी

चित्र
  राहुल गांधी की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब: संजय अवस्थी  नाहन और ऊना में जनता ने दिखाया केंद्र में बनेगी इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी  शिमला : गायत्री गर्ग  नाहन और ऊना में उमड़े जनसैलाब से यह साफ हो गया है कि केंद्र में इंडिया गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत से बनेगी। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की जनसभा में उमड़ी भीड़ से यह साफ हो गया है कि देश में राहुल गांधी जी की लोकप्रियता बढ़ी है। जिस तरह से राहुल गांधी और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस का न्याय पत्र बनाकर जो गारंटियां दी हैं उससे देश में कांग्रेस की लहर बनी है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से आज नाहन और ऊना में झुलसाती गर्मी के बीच मतदाताओं का सैलाब उमड़ा है उससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि प्रदेश में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में बेहतरीन कार्य किए हैं।  अवस्थी ने कहा कि वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने देश की करोड़ों महिलाओं को हर माह 8500 रुपए देने की गारंटी दी है उसी तरह देश के ग्रेजुएट पास युवाओं को भी नौकरी न लगने तक स्टाइफंड दिया जाएगा। उन्होंने कह...

रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के मायना बाग़ में एक करोड़ की लागत से बनेगा डॉक्टर प्रेम सिंह मेमोरियल स्टेडियम -विनय कुमार

चित्र
रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के मायना बाग़ में एक करोड़ की लागत से बनेगा डॉक्टर प्रेम सिंह मेमोरियल स्टेडियम -विनय कुमार  नाहन : रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के मायना बाग में एक करोड रुपए की लागत से डॉक्टर प्रेम सिंह मेमोरियल स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। इस खेल स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए विभिन्न प्रकार की खेल सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी।    उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा श्री विनय कुमार ने यह जानकारी आज रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान थाना खेगवा में जन समस्याएं सुनते हुए दी।     उन्होंने स्टेडियम निर्माण के लिए एक करोड़ रूपए की धनराशि मुहैया करवाने के लिए प्रदेश के लोक निर्माण एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह का आभार जताया है।    विनय कुमार ने कहा कि आज सुनी गई समस्याओं में से अधिकतर मामलों का निपटारा मौके पर ही कर दिया गया है, बाकी शेष को शीघ्र निपटारे के लिए सम्बंधित विभाग को भेजा जा रहा है। उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश विधानसभा श्री विनय कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा "सरकार गांव के द्वार" कार्यक्रम आरंभ किया जा रहा है ...

हर्षवर्धन चौहान ने जिला वासियों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने का दिया न्योता

चित्र
  मुख्यमंत्री का नाहन चौगान में 6 जनवरी को विशाल कार्यक्रम, हर्षवर्धन चौहान ने जिला वासियों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में आने का दिया न्योता नाहन : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू आगामी 6 जनवरी को सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन चौगान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जानकारी उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने आज नाहन सर्किट हाउस में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि प्रदान करने के लिए प्रदेश के सभी जिलों का दौरा कर रहे हैं और इसी कड़ी में वह 6 जनवरी को सिरमौर जिला के आपदा प्रभावित परिवारों को राहत राशि के चेक प्रदान करेंगे। उद्योग मंत्री ने जिला वासियों को अधिक से अधिक संख्या में नाहन चैगान आने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा कि इस भव्य कार्यक्रम में जिला भर से कांग्रेस के पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के चुने हुए प्रतिनिधि व आमजन बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे। जिला के ट्रांस गिरी क्षेत्र के हाटी समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा प्रदान करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्ख...

नाहन श्री महामाया बालासुन्दरी जी आश्विन नवरात्र मेले पर मांस-मछली की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध :दण्डाधिकारी सुमित खिमटा

चित्र
नाहन श्री महामाया बालासुन्दरी जी आश्विन नवरात्र मेला पर मांस-मछली की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध :दण्डाधिकारी सुमित खिमटा धूमधाम के साथ मनाया जाएगा बालासुन्दरी जी आश्विन नवरात्र मेला-सुमित खिमटा हथियार व आग्नेयास्त्र साथ रखने पर रहेगा प्रतिबंध कागज/गत्ता के कारखानों के ट्रकों की आवाजाही पर रहेगा प्रतिबंध नाहन : जिला मुख्यालय नाहन से 21 किलोमीटर दूर त्रिलोकपुर में श्री महामाया बालासुन्दरी जी आश्विन नवरात्र मेला आगामी 15 अक्तूबर से 28 अक्तूबर तक धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। मेले के सफल व सुचारू आयोजन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सुमित खिमटा ने धारा-144 के तहत एक आदेश जारी करते हुए कहा है कि मेले के दौरान काला आम्ब पुलिस स्टेशन की सीमा के भीतर तथा मेला क्षेत्र त्रिलोकपुर में कोई भी व्यक्ति आग्नेयास्त्र, घातक हथियार तथा विस्फोटक सामग्री को साथ लेकर नहीं चल सकता। इसके अलावा कोई भी श्रद्धालु मंदिर में नारियल नहीं चढ़ा सकता। यह भी आदेश जारी किये गए हैं कि कोई भी व्यक्ति त्रिलोकपुर मेला परिक्षेत्र में मेले के दौरान किसी प्रकार की गैर कानूनी गतिविधि में संलिप्त नहीं हो सकता और न ही मदिरा का सेवन ...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: