धौलाकुआं में एक दिवसीय किसान समारोह का आयोजन 24 फरवरी को

धौलाकुआं में एक दिवसीय किसान समारोह का आयोजन 24 फरवरी को

नाहन समाचार

नाहन :-    प्रधानमंत्री द्वारा आगामी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर से पीएम किसान सम्मान निधि की 19 वीं किस्त जारी की जाएगी।

यह जानकारी देते हुए कृषि उप निदेशक नाहन राज कुमार ने आज यहां बताया कि इसी उपलक्ष्य पर कृषि विभाग, कृषि विज्ञान केन्द्र तथा आत्मा परियोजना के संयुक्त तत्वाधान में सिरमौर जिला के कृषि विज्ञान केन्द्र धौलाकुआं में एक दिवसीय किसान समारोह का आयोजन किया जाएगा जिसमें जिला के लगभग 200 किसान भाग लेंगे तथा कार्यक्रम के दौरान कृषि प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी और किसानों को कृषि संबंधित जानकारी भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

उन्होंने बताया कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का मुख्य उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है ताकि वे अपनी कृषि संबंधी आवश्यकताओं को पूरा कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत किसानों को सालाना छः हजार रूपये तीन किस्तों में वितरित किए जाते है तथा प्रत्येक किस्त हर चार महीने में जारी की जाती है।

उन्होंने जिला के सभी किसानों से अनुरोध किया कि बिहार के भागलपुर में होने वाले पीएम किसान सम्मान निधि योजना के कार्यक्रम का लाइव देखने के लिए 👇

 https://pmevents.mygov.in/en/event/transfer-of-19th-installment-to-more-then-9-7-crore-pm-kisan-beneficiaries/    

लिंक का उपयोग करें और इस संदेश को आगे सांझा करके व्यापक पहुंच के लिए भी अपील की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

अंधविश्वास के चलते भाई-बहन ने छोटी बहन को उतार दिया मौत के घाट

मेले, उत्सव व त्यौहार हमारी प्राचीन संस्कृति की पहचान - डॉ. शांडिल

शिव मंदिर में भंडारे का आयोजन,रात्रि में होगा शिव नुआला।

₹155 के रिचार्ज की कोशिश में बुजुर्ग ने गंवाए 1.02 लाख, जालसाजों ने इस तरह ठगी को दिया अंजाम

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ मैं आज एस एम सी कमेटी का चुनाव प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी की अध्यक्षता मैं सम्पन्न हुआ

जिला लाहौल स्पीति के शकोली स्कूल में अध्यापकों और स्कूली बच्चों का बिना वर्दी स्कूल में प्रवेश पर रोक

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर किम्मन महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी भीड़

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

रावी नदी में बनने जा रहे फ्लाइओवर ब्रिज के शॉट्स,