मंडी पहुंचे बड़ा देव कमरूनाग, जिला प्रशासन ने किया स्वागत

 मंडी पहुंचे बड़ा देव कमरूनाग, जिला प्रशासन ने किया स्वागत


मंडी

अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2025 में शामिल होने के लिए मंडी जनपद के आराध्य देव बड़ा देव कमरूनाग बारिश की रिमझिम फुहारों के बीच आज मंगलवार को मंडी पहुंचे। राज माधव मंदिर में उपायुक्त एवं अध्यक्ष शिवरात्रि महोत्सव समिति अपूर्व देवगन ने बड़ा देव कमरूनाग का स्वागत किया तथा मंदिर में पूजा अर्चना भी की। इस अवसर पर देव कमरूनाग का राज माधव से भव्य मिलन हुआ। बड़ा देव कमरूनाग के मंडी पहुंचते ही शिवरात्रि महोत्सव के कारज शुरू हो गए। बड़ा देव कमरूनाग अब 7 दिनों तक टारना माता मंदिर में विराजमान रहेंगे।

इस अवसर पर अपूर्व देवगन ने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव में बड़ा देव कमरूनाग के आगमन से शिवरात्रि महोत्सव के कारज शुरू हो जाते हैं। महोत्सव में अन्य देवी-देवताओं का आगमन होना भी शुरू हो गया है। मुझे पूरा विश्वास है कि देवी-देवताओं के आशीर्वाद से इस महोत्सव का सफल आयोजन होगा।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष शिवरात्रि महोत्सव का आयोजन 27 फरवरी से 5 मार्च तक किया जा रहा है। जिसमें जनपद के 216 देवी-देवताओं का आमंत्रित किया गया है। इस बार महोत्सव को आकर्षक बनाने के जिला प्रशासन ने भरसक प्रयास किए हैं। उन्होंने लोगों का भी आह्वान किया कि महोत्सव में भाग लेकर देवी-देवताओं का आशीर्वाद लें।  

इससे पूर्व जिला प्रशासन द्वारा पुलघराट में बड़ा देवता कमरूनाग का विधिवत् स्वागत किया गया। इस अवसर पर सर्व देवता समिति के प्रधान शिव पाल शर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत