सड़क सुरक्षा और नशीली दवाओं के दुरूपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 सड़क सुरक्षा और नशीली दवाओं के दुरूपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित


ऊना एसडीएम हरोली के दिशा-निर्देशानुसार खंड विकास अधिकारी कार्यालय हरोली में सड़क सुरक्षा और नशीली दवाओं के दुरूपयोग पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ हरोली राजेश्वर कौंडल ने की। जागरूकता कार्यक्रम में सीडीपीओ हरोली शिव सिंह वर्मा के साथ-साथ महिला एवं बाल विकास और ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियो ने भाग लिया।

बीडीओ हरोली ने जागरूकता कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और नशीली दवाओं के दुरुपयोग से होने वाले खतरों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सुरक्षा और नशीली दवाओं का दुरुपयोग समाज के लिए गंभीर खतरे का कारण बन सकता है। हमें इन समस्याओं के प्रति जागरूकता फैलाकर अपने समाज को सुरक्षित और स्वस्थ बनाना हम सभी का सामाजिक दायित्व है, और हम सबको इस दायित्व का निर्वहन करना होगा।

उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और गति सीमा का पालन करने पर जोर दिया। इसके साथ ही, नशीली दवाओं के दुरुपयोग से होने वाली मानसिक, शारीरिक और सामाजिक समस्याओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी