विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सामुदायिक भवन सनेड का किया लोकार्पण

 विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने सामुदायिक भवन सनेड का किया लोकार्पण

ट्रैक टूरिज्म के लिहाज से विकसित होगा भटियात क्षेत्र


ककरौटी-घटा में 132 केवीए क्षमता का बनेगा विद्युत उपकेंद्र

रजैं- सरोगा प्रवाह सिंचाई योजना के निर्माण पर व्यय किए जा रहे हैं 1260 लाख–कुलदीप सिंह पठानिया

चंबा,(गरनोटा) : जितेन्द्र खन्ना /

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज ग्राम पंचायत रजैंई के सनेड गाँव में 27 लाख की राशि से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का पूजा- अर्चना के साथ विधिवत्त लोकार्पण किया। 

कुलदीप सिंह पठानिया ने इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा क्षेत्र भटियात में ढांचागत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ विशेष कर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल, विद्युत आपूर्ति की सुचारू सुविधा तथा स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ होते नेटवर्क से लोगों का रुझान अब वापिस गांव की और बढ़ रहा है । 

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के बुनियादी विकास में सड़क नेटवर्क की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुर उपलब्धता तथा बेहतर जलवायु भटियात क्षेत्र को पर्यटन के लिहाज से एक आदर्श स्थल के रूप में विकसित करने का दम रखती हैं । 

कुलदीप सिंह पठानिया ने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि वर्ष 2027 तक विधानसभा क्षेत्र के सभी गांव को सड़क सुविधा उपलब्ध होगी। साथ में उन्होंने उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि सड़क नेटवर्क के विकसित होने से आने वाले समय के दौरान विधानसभा क्षेत्र भटियात ट्रैक टूरिज्म के लिहाज से विकसित होगा । 

विधानसभा अध्यक्ष ने जारी विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति समस्या के स्थाई समाधान को लेकर ककरौटी-घटा में 132 केवीए क्षमता के विद्युत उपकेंद्र का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा । साथ में 1161 लाख रूपयों की राशि से निर्माणाधीन पेयजल योजना समोट एवं संबंधित गांव का कार्य संपूर्ण होने से सुचारू पेयजल आपूर्ति भी सुनिश्चित होगी। उन्होंने कहा कि रजैं- सरोगा प्रवाह सिंचाई योजना का जल्द निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा निर्माण कार्य पर 1260 लाख की राशि व्यय जा रही है । 

कुलदीप सिंह पठानिया ने स्थानीय पंचायत प्रधान कुसुम लता की अध्यक्षता में पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा रखे गए मांग पत्र को सहानुभूति पूर्वक पूरा करने का आश्वासन भी दिया। 

उन्होंने इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुना तथा अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया। 

इससे पहले कुलदीप सिंह पठानिया का कार्यक्रम में पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने गर्म जोशी के साथ स्वागत किया। साथ में विधानसभा अध्यक्ष को स्थानीय पंचायत प्रधान कुसुम लता ने शाल-टोपी एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित भी किया। 

इस अवसर पर एसडीएम पारस अग्रवाल, सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण चंद, तहसीलदार सुरेंद्र कुमार,अधिशासी अभियंता जल शक्ति राकेश ठाकुर, विद्युत पंकज राठौर, लोक निर्माण विभाग नरेन्द्र चौधरी, खंड विकास अधिकारी मनीष कुमार सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार