महाशिवरात्रि पर्व के साथ ही नगरोटा सूरियां क्षेत्र में मेलों के साथ कुश्तियों का हुआ आगाज

महाशिवरात्रि पर्व के साथ ही नगरोटा सूरियां क्षेत्र में मेलों के साथ कुश्तियों का हुआ आगाज

कांगड़ा समाचार

नगरोटा सूरियां(प्रेम स्वरूप शर्मा):-  महाशिवरात्रि पर्व के साथ ही नगरोटा सूरियां क्षेत्र में मेलों के साथ कुश्तियों का आगाज हो गया है। नगरोटा सूरियां के साथ लगती पंचायत कथोली के कोटेश्वर महादेव मंदिर में वुधवार को जहां लोगों ने मन्दिर में पूजा अर्चना के साथ मेले में लगी दुकानों में खरीददारी की वहीं कुश्ती प्रेमियों ने कुश्तियों का भी आनन्द लिया। 

कुश्तियों का आयोजन एसएस राजपूत के नेतृत्व में किया। जबकि कथोली पंचायत उपप्रधान मुनीष मोनू ने कुश्तियों में रेफरी की  भूमिका निभाई। कुश्तियों के मुकाबले में  मुकेरियां के  रोहित पहलवान ने गोलवां के रोहित पहलवान को हराकर बड़ी माली अपने नाम कर ली। जबकि छोटी माली नन्दपुर के अनु पहलवान ने ज्वाली के अभिजीत पहलवान को हरा कर अपने नाम कर ली। 

कुश्ती दंगल में बड़ी माली का इनाम 7500 रुपये व छोटी माली का इनाम 6000 रुपये रखा था। दंगल कमेटी प्रधान सएस राजपूत ने बताया कि कोटेश्वर महादेव मंदिर में शिवरात्रि के उपलक्ष्य में 09 मार्च को कांगड़ी धाम का भंडारा लगाया जाएगा। 

उन्होंने मन्दिर कमेटी प्रधान गुरमीत सिंह, सचिव कृपाल सिंह, उपप्रधान नगरोटा सूरियां सुखपाल गोगी, प्रधान कथोली राज शहरिया व उपप्रधान मुनीष मोनू,   सोम राज शहरिया, दर्शन सिंह धनोआ, जसवीर सिंह, कुलदीप सिंह, राज शहरिया, विजय गुलेरिया, परविंदर शर्मा, अशोक भक्कल का मेले में कुश्तियों के आयोजन में सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी