प्राईमरी स्कूल अंब में बच्चों को बांटे स्वैटर

 प्राईमरी स्कूल अंब में बच्चों को बांटे स्वैटर


ऊना शिक्षा वह माध्यम है जो सशक्त समाज का निर्माण भविष्य में देश की उन्नति का मार्ग तय करता है। यह बात उपायुक्त ने एसआरपी केयर फाॅर इंडिया संस्था की ओर से मंगलवार को प्राईमरी स्कूल अंब में आयोजित स्वैटर वितरण कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में उपायुक्त ने नर्सरी से 5वीं कक्षा के 225 बच्चों को स्वैटर भेंट किए जोकि सेवा रक्षा प्रयास संस्था पोलियां पुरोहितां द्वारा उपलब्ध करवाए गए थे।

उपायुक्त ने सेवा रक्षा प्रयास संस्था के समाज सुधार कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक संगठन समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने एसआरपी संस्था की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के दौरान, उपायुक्त ने स्कूली बच्चों से भी मुलाकात की और उनसे जीवन लक्ष्यों के बारे में वार्तालाप किया और बच्चों को जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही एकमात्र ऐसा रास्ता है जिसके जरिए अपने सपनों को साकार किया जा सकता है। साथ ही, उन्होंने बच्चों को आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए निरन्तर प्रयत्नशील रहने का परामर्श दिया।

सेवा रक्षा प्रयास संस्था की निदेशक सुषमा शर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा आज प्राईमरी स्कूल अंब से स्वैटर वितरण कार्यक्रम की शुरूआत की गई है और इस कार्यक्रम के तहत 15 स्कूलों में बच्चों को स्वैटर वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा यह संस्था स्कूली बच्चों की आर्थिक और स्वास्थ्य संबंधी मदद के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रही है।

इस मौके पर संस्था की निदेशक सुषमा शर्मा, संस्था के सह संस्थापक नरेंद्र शर्मा सहित अंब स्कूल का स्टाफ उपस्थित रहा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार