उपायुक्त कुल्लू ने जिले की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करने के लिए ऑडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की

उपायुक्त कुल्लू ने जिले की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करने के लिए ऑडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की

कुल्लू समाचार

कुल्लू:-  उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रवीश ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करने के लिए सभी एसडीएम, एसई पीडब्ल्यूडी, जेएसवी और एचपीएसईबी के साथ एक ऑडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की।

उन्होंने जिले में बारिश, सड़कों व भूस्खलन इत्यादि की जानकारी ली।उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभाग अपने फील्ड स्तर कर्मचारियों को एक्टिवेट करें तथा सुविधाओं की बहाली पर तेजी से काम करें। साथ ही तरपाल इत्यादि रिलीफ का सामान भी तैयार रखे एवं सभी पटवारी, पंचायत सचिव को भी तैनात रखें।

उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम टेलीकम्युनिकेशन नेटवर्क सेवाओं का सुचारू संचालन भी सुनिश्चित करें इसके लिए उपायुक्त द्वारा टेलीकॉम ऑपरेटरों को भी निर्देश दिए गए हैं। 

उन्होंने बताया कि तहसीलदार, पटवारी फील्ड में  तैनात हैं तथा हर जगह नुकसान का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी ब्लॉक की सड़कों की भी बीडीओ से रिपोर्ट लें। उन्होंने कहा कि अटल टनल में 6 फीट बर्फ पड़ चुकी है।  उन्होंने यहां फंसे पर्यटकों की संख्या का । आकलन कर सभी की  सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने एसडीएम मनाली को हिमस्खलन के खतरे को देखते हुए निर्देश दिए कि सड़क को मौसम साफ होने के बाद खोलें। मनाली में बर्फ़ हटाने का कार्य चुनौतीपूर्ण रहेगा इसे प्राथमिकता के आधार पर खोलें तथा रेस्क्यू के लिए फोर बाई फोर वाहनों का  प्रयोग करें।

उन्होंने कहा कि अभी लग घाटी में भी भूस्खलन हुआ है। बरशेनी सड़क बिजली पोल गिरने के कारण बन्द है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जानकारी दी गई कि कुल्लू शहर में मुख्य सड़क पर बहाली चल रही है।

उपायुक्त ने कहा कि भुट्टी  कॉलोनी, खोखन रोड, गांधीनगर, में नालों में पानी आने से सड़क को क्षति पहुंची है। उन्होंने कहा कि कुल्लू शहर की बिजली कुछ घंटों में बहाल कर दी जाएगी फील्ड स्तर पर बहाली कार्य जारी है।

उन्होंने विभिन्न बिजली परियोजनाओं के अधिकारियों  को भी निर्देश दिए कि डेम के गेट खुले रहें ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी