वित्तीय जागरूकता सप्ताह के 10वां संस्करण में महिलाओं को किया जा रहा जागरूक

 वित्तीय जागरूकता सप्ताह के 10वां संस्करण में महिलाओं को किया जा रहा जागरूक


मंडी अग्रणी बैंक मैनेजर (आरबीआई ) मंडी भरत राज आनंद ने बताया कि भारतीय रिज़र्व बैंक 24 फरवरी से 28 फरवरी तक वित्तीय जागरूकता सप्ताह का 10वां संस्करण मना रहा है। इस संस्करण में भारतीय रिजर्व बैंक ने महिलाओं की समृद्धि पर ध्यान केंद्रित करते हुए वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस का उद्देश्य लक्षित अभियानों और शैक्षिक कार्यक्रमों के माध्यम से गृहणियों, कामकाजी महिलाओं और महिला उद्यमियों को सशक्त बनाना है। इस दौरान मंडी जिला में भी विभिन्न बैंक महिलाओं को वित्तीय शिक्षा के महत्व की जानकारी देकर उन्हें आर्थिक निर्णय लेने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका के लिए विभिन्न गांवों और ग्राम पंचायतों में वित्तीय व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इस कड़ी में एक मार्च को आरबीआई द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मंडी में वित्तिय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वित्तीय जागरूकता के 10वें संस्करण का शुभारंभ 24 फरवरी को आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा द्वारा मुंबई में किया गया था और जबकि शिमला में होटल पीटरहॉफ में कार्यपालक निदेशक आरबीआई्र रोहित जैन ने किया था।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी