कृषि विज्ञान केंद्र चंबा (सरू) में किसान सम्मान समारोह आयोजित

 कृषि विज्ञान केंद्र चंबा (सरू) में किसान सम्मान समारोह आयोजित,

कार्यक्रम में किसानों को कृषि विभाग द्वारा फसल बीमा पॉलिसी वितरित 


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

कृषि विज्ञान केंद्र चंबा (सरू) में 24 फरवरी को किसान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर किसानों को 19वीं किसान सम्मान निधि का सीधा प्रसारण भागलपुर (बिहार) से करवाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र चम्बा व आत्मा परियोजना के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के पहले सत्र में विज्ञान और किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें कृषि विज्ञान केंद्र चंबा के वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग के अधिकारियों द्वारा किसानों की समस्याओं का भी समाधान किया गया। 

कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिक डॉक्टर केहर सिंह ठाकुर द्वारा किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र चंबा की कार्यप्रणाली व उद्देश्य से अवगत करवाया तथा उपनिदेशक कृषि विभाग चंबा डाः भुपेंद्र सिंह ने किसानों से अपील की कि वह किसान सम्मान निधि योजना व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के बारे में अधिक से अधिक किसानों को जानकारी दें जिससे अधिक से अधिक किसानों को इस योजना का लाभ मिल सके। इस अवसर पर पात्र किसानों को फसल बीमा पॉलिसी भी वितरित की गई।

कार्यक्रम में चंबा जिला के 5 विकास खंडों के 160 किसानों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में फसल बीमा योजना के अंतर्गत जिला प्रबंधक दीपक ने किसानों को रबी, खरीफ, मक्का व धान फसल के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की तथा वैज्ञानिक डा. जया चौधरी, नेहा धीमान व आत्मा परियोजना से बी.टी.एम. सपना ने प्राकृतिक खुशहाल किसान के बारे में भी जानकारी दी।

इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र चंबा (सरू) के वैज्ञानिकों, कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारीयों, आत्मा परियोजना व बीमा कंपनी के अधिकारियों के अलावा 160 किसानों ने कार्यक्रम में भाग लि

या।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी