भव्य शोभा यात्रा और झंडा रस्म के साथ बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव का आगाज

भव्य शोभा यात्रा और झंडा रस्म के साथ बैजनाथ शिवरात्रि महोत्सव का आगाज

बैजनाथ समाचार

बैजनाथ :-   भव्य शोभा यात्रा के साथ 5 दिवसीय राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव आरम्भ हुआ।  रेस्ट हाउस से इंदिरा गांधी मैदान तक निकाली गयी शोभा यात्रा में प्रदेश के नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी और विधायक किशोरी लाल, देवी देवताओं सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

बैजनाथ के  इंदिरा गांधी मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ नगर नियोजन मंत्री, राजेश धर्माणी ने झंडा फहराने की रस्म अदा कर किया। मंत्री ने प्रदेशवासियों को शिवरात्रि के महापर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि 

इस खास अवसर पर देशभर में शिव मंदिरों में महादेव की पूजा विशेष पूजा-अर्चना होती है साथ ही महाभिषेक किया जाता है। उनके लिये भी गौरव की बात है कि उन्हें शिवरात्रि के अवसर पर ऐतिहासिक शिव मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के कुशल नेतृत्व में सरकार हर क्षेत्र में क्वालिटी पर फोकस कर विकास को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सुधारात्मक फैसले लिये जा रहे हैं, ताकि आने वाले समय में हिमाचल आत्मनिर्भर और समृद्ध बनकर देश का विकसित राज्य बने। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग का विशेष ध्यान में रखकर कल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नियमित और नियोजित विकास  को सुनिश्चित बनाना सरकार  की प्राथमिकता है और इसी दृष्टि से प्रदेश हित में लोगों के हितों को ध्यान में रखा जा रहा है।

धर्माणी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बैजनाथ के लिये पॉलीटेक्निक की घोषणा की है इसकी औपचारिकतायें पूर्ण होने पर आरम्भ किया जायेगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के बच्चे दक्ष बने और नईं ऊचांई प्राप्त करें, इसके लिये स्किल डेवलपमेंट तथा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने मेला समिति को महोत्सव के सफल आयोजन के लिये 50 हजार रुपए देने की घोषणा की।


इससे पहले बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने मंत्री का स्वागत किया और प्रदेश के लोगों को महापर्व शिवरात्रि की बधाई दी। उन्होंने कहा कि बैजनाथ शिवरात्रि का धार्मिक तथा पौराणिक महत्व है और लोगों की आस्था का उत्सव है। उन्होंने कहा कि बैजनाथ शिवरात्रि मेला ही नहीं बल्कि लोगों की आस्था का पर्व है।

उन्होंने कहा कि लोगों की मांग तथा भगवान शिव के दर्शनों के लिये उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए इस बार मेले को इंदिरा गांधी मैदान में आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महोत्सव लोगों का उत्सव है और लाखों की आस्था तथा भावनाएं इससे जुड़ीं हैं। उन्होंने कहा कि इलाके प्रत्येक नागरिक सहभागिता से उत्सव भव्य रूप में आयोजित हो रहा है। 

इससे पहले नगर नियोजन, आवास तथा तकनीकी शिक्षा मंत्री और विधायक ने ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में पूजा अर्चना की। उन्होंने इंदिरा गांधी मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनियों का शुभारंभ और अवलोकन किया।

इस अवसर पर  पूर्व प्रदेश सचिव  जीवन ठाकुर, पूर्व प्रदेश एस सी सेल के उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू , बीपीए के अध्यक्ष अनुराग शर्मा ,  रविंद्र राव , नगर पंचायत के अध्यक्ष आशा देवी , एसडीएम बैजनाथ देवी चन्द ठाकुर, डीएसपी अनिल शर्मा सहित मेला समिति के सरकारी तथा गैर-सरकारी सदस्य , गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी