एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हैं मेले : केवल सिंह पठानिया

एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित करते हैं मेले : केवल सिंह पठानिया

बैजनाथ समाचार

बैजनाथ :-   राज्य स्तरीय शिवरात्रि महोत्सव-2025 की पहली सांस्कृतिक संध्या में मुख्यातिथि के रूप में उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शिरकत की। बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल ने उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का हिमाचली टोपी, शाल और शिव मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

केवल सिंह पठानिया ने प्रदेशवासियों को शिवरात्रि महापर्व की शुभकामनाएं और बधाई दी। उन्होंने बैजनाथ के विधायक किशोरी लाल और राज्य स्तरीय मेला समिति द्वारा, उन्हें पहली सांस्कृतिक संध्या में आमंत्रित करने के लिए आभार प्रकट किया।

पठानिया ने कहा कि मेले और उत्सव हिमाचल प्रदेश की समृद्ध संस्कृति के परिचायक हैं।  उन्होंने कहा कि हमारे प्रदेश में मेलों का एक महत्वपूर्ण स्थान है। मेले न केवल हमारी संस्कृति के परिचायक होते हैं, बल्कि ये हमारे समाज की एकता, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक विरासत को भी प्रदर्शित करते हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में आयोजित होने वाले त्यौहारों और मेलों को सरकार के सहयोग से उत्सव के रूप में मनाया जाता है।  इससे हमारी संस्कृति और परमपराओं का ज्ञान अगली पीढ़ी को होता है वहीं संस्कृति  को संजोए रखने में भी बल मिलता है। उन्होंने कहा कि इन उत्सवों में हमारे लोक कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर मिलता वहीं लोगों का खूब मनोरंजन भी होता है।

पहली सांस्कृतिक संध्या में लोक  कलाकार  आकांक्षा शर्मा, धीरज शर्मा, ऐसी भारद्वाज ,  पहाड़ी गायक सुनील राणा के नाम रही ।

इस अवसर एससी सेल के उपाध्यक्ष रविंद्र बिट्टू , बीपीए के अध्यक्ष अनुराग शर्मा , रविंद्र राव ,  शलभ अवस्थी , राजेंद्र परमार , विकास राणा। ,  सचिन शर्मा , रणजीत राणा ,  मुनीश शर्मा , अजय गौड़ , तहसीलदार बैजनाथ रमन ठाकुर ,  डीएसपी  अनिल शर्मा , बीडीओ बैजनाथ राकेश पटियाल  सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी , कर्मचारी ब  स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोल खास के वार्ड नं दो मैं दिनदहाड़े चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है !

उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन जारी करने से पहले होगी फिजिकल वेरिफिकेशन - उपायुक्त