सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के लिए साक्षात्कार 28 फरवरी और 4 मार्च को

सुरक्षा गार्ड और सुपरवाइजर के लिए साक्षात्कार 28 फरवरी और 4 मार्च को

ऊना समाचार

ऊना:-   मैसर्ज सिस इंडिया लिमिटेड आरटीए बिलासपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सिक्योरिटी सुपरवाइजर के 100 पद पुरुष वर्ग से भरे जाएंगे। यह जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ऊना अक्षय शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 28 फरवरी को प्रातः 10 बजे उप रोजगार कार्यालय अंब और 4 मार्च को उप रोजगार कार्यालय बंगाणा में आयोजित किए जा रहे हैं। 

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं होने के साथ-साथ आयु सीमा 19 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके अलावा अभ्यर्थी की ऊंचाई 168 सेंटीमीटर और वजन 50 से 95 किलोग्राम होना अनिवार्य है।

 

अक्षय शर्मा ने बताया कि कम्पनी द्वारा मासिक वेतन 17 से 21 हजार रुपये, ईएसआई, ग्रेच्युटी, ईपीएफ, बोनस व पेंशन की सुविधा भी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय पंजीकरण कार्ड, हिमाचली बोनाफाइड, दो पासपोर्ट साईज फोटो, आधार कार्ड व बायोडाटा सहित उपस्थित हो सकते हैं। 

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में आने के लिए किसी भी प्रकार का कोई भी यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नम्बर 85580-62252 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी