जिला स्तरीय पर्यावरण संरक्षण योजना की समीक्षा बैठक आयोजित

 जिला स्तरीय पर्यावरण संरक्षण योजना की समीक्षा बैठक आयोजित


जनजातीय जिला किन्नौर के उपायुक्त कार्यालय के सभागार कक्ष में आज जिला स्तरीय पर्यावरण संरक्षण योजना की बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सहायक आयुक्त ओम प्रकाश यादव ने की।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि डम्पिंग साईट को निर्धारित करते समय एन.जी.टी के दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें। कूड़ा-कचरा ले जाने वाले वाहन को पूरी तरह ढककर डम्पिंग साईट तक ले जाएं। प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वालों का चालान सुनिश्चित करें। जिला में विभिन्न होट-स्पोट को चिन्हित कर समय पर साफ करें। इसके अलावा गीला व सूखा कचरे का निपटान अलग-अलग करना सुनिश्चित बनाएं।

इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न विभागों को ठोस व गीला कचरा निवारण, प्लास्टिक कचरा निवारण, बायोमेडिकल कचरा निवारण, ई-वेस्ट प्रबंधन, जल गुणवत्ता प्रबंधन, घरेलू सीवरेज प्रबंधन, उद्योग कचरा प्रबंधन, वायु गुणवत्ता प्रबंधन, ध्वनि प्रदूषण प्रबंधन इत्यादि के लिए विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला पर्यावरण संरक्षण योजना के अंतर्गत दिए गए कार्यों को समय पर पूरा करें।

इस अवसर पर सदस्य सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड रामपुर अंजू नेगी ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया तथा विभाग द्वारा प्रदूषण नियंत्रण के लिए किए जा रहे कार्यों से अवगत करवाया।

इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी निचार नारायण सिंह चौहान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी, तहसीलदार कल्पा अभिषेक बरवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी