आठवीं आर्थिक गणना का कार्य अप्रैल-2025 से होगा शुरू-मुकेश रेपसवाल

 आठवीं आर्थिक गणना का कार्य अप्रैल-2025 से होगा शुरू-मुकेश रेपसवाल


आठवीं आर्थिक गणना का कार्य अप्रैल-2025 से शुरु किया जायेगा। जिसमें सभी प्रकार के गैर कृषि उद्यम (मौसमी व बारहमासी) जो किसी भी प्रकार का उत्पादन करते हैं अथवा सेवायें प्रदान करते हैं की गणना की जायेगी। यह जानकारी उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने इस संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने बताया कि यह एक आर्थिक सर्वेक्षण है तथा इसे सामाजिक न्याय एवं महिला सशक्तिकरण विभाग की आंगनबाडी कार्यकर्ताओं व स्वास्थ्य विभाग की आशा कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा, जोकि समार्ट फोन या टैबलेट के द्वारा इस कार्य को घर-घर जा कर अंजाम देंगी। आर्थिक गणना से संबंधित पर्यवेक्षण का कार्य राजस्व विभाग के पटवारियों व ग्रामीण विकास विभाग के पंचायत सचिवों तथा सहायकों द्वारा किया जाएगा जबकि जिला स्तर पर उपायुक्त जिला प्रभारी तथा जिला सांख्यिकी अधिकारी नोडल ऑफिसर होंगे।

उन्होंने बताया कि इस आर्थिक गणना के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में 150 से 180 परिवारों का 1 गणना ब्लाक व शहरी क्षेत्रों में 120 से 150 परिवारों का 1 गणना ब्लाक बनाया जायेगा। 1 प्रगणक को कम से कम 3 गणना ब्लाक दिये जायेगें तथा 1 पर्यवेक्षक को 9 से 12 गणना ब्लाक आबंटित किये जायेगें। ग्रामीण क्षेत्रों में प्रगणक को 4000 रूपए प्रति गणना ब्लाक व शहरी क्षेत्रों में 5000 रूपए प्रति गणना ब्लाक के अनुसार मानदेय दिया जायेगा। इसी प्रकार पर्यवेक्षक को 1100 रु प्रत्ति गणना ब्लाक दिये जायेगें। प्रगणकों व पर्यवेक्षकों को 500 रु प्रति गणना ब्लाक फोन भत्ता भी मिलेगा।

उपायुक्त ने आर्थिक गणना से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा आमजन से अपील की है कि वे इस आर्थिक गणना में शत प्रतिशत सहयोग दें।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बिपन ठाकुर, जिला रोजगार अधिकारी अरविंद चौहान, जिला सांख्यिकी सहायक पदमा देवी, श्रम अधिकारी अनुराग शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग से संख्यिकी सहायक लेखराज, एन आई सी से कुनाल पुरी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थि

त थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी