पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर ने किया कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार पर जवाबी हमला

पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर ने किया कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार पर जवाबी हमला


ज्वाली:-   पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर ने कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार पर जवाबी हमला बोलते हुए कहा कि चन्द्र कुमार आरोप लगा रहे हैं कि उनकी डॉक्टर बेटी का तबादला पूर्व भाजपा सरकार में अर्जुन ठाकुर ने किया है।  अर्जुन ठाकुर ने चन्द्र कुमार को चेतावनी दी है कि वह साबित करें कि उनकी बेटी की बदली अर्जुन ठाकुर ने करवाई है।

अर्जुन ठाकुर ने नगरोटा सूरियां में शुक्रवार को  प्रेस वार्ता में कहा की चन्द्र कुमार अपनी नाकामियों को छुपाने के लिए जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि चन्द्र कुमार प्रदेश सरकार में केबिनेट मंत्री होकर कह रहे कि ज्वाली में कोई काम नही हो रहा जो एक हास्यास्पद है। 

उन्होंने कृषि मंत्री चन्द्र कुमार और पूर्व सीपीएस नीरज भारती के उन आरोपों जिसमे कहा कि भाजपा सरकार के पांच सालों में उनके घर के सामने से निकलने वाली सड़क को नहीं बनाया को सिरे से नकारते हुए कहा कि उस सड़क को भाजपा सरकार के कार्यकाल में ही पक्का किया गया।

उन्होंने कहा कि चन्द्र कुमार कैबिनेट मंत्री होने के बाबजूद भाजपा सरकार के कार्यकाल में  ज्वाली में  खोला गया ब्लॉक कार्यालय, नगरोटा सूरियां में अपग्रेड किया गया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोटला में खोले गए कालेज को कांग्रेस सरकार बनते ही डिनोटिफाइड कर दिया। जबकि कैबिनेट मंत्री होने के बाबजूद सरकार में रह कर उन्हें बहाल नहीं कर पाए। 

उन्होंने ज्वाली हल्के की जनता से आग्रह किया कि भाजपा सरकार में उनके विधायक के पांच साल के कार्यकाल में किए गए विकास के साथ  कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार के कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों से तुलना करें। अब समय है कि जनता दोनों सरकारों के ज्वाली में किए विकास कार्यों का आंकलन करें और चन्द्र कुमार व नीरज भारती के गुमराह पूर्ण बयानों से गुमराह न होकर जवाब दें। 

उन्होंने कहा कि चन्द्र कुमार पशुपालन मंत्री होने के बाबजूद भाजपा सरकार के समय ज्वाली के दो हज़ार बेसहारा पशुओं के लिए हार पंचायत के खब्बल गांव में बनाई गई गौशाला का दो साल बीत जाने के बाद भी संचालन नहीं करवा पाए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग