26 फरवरी को पंचवक्त्र मंदिर के समीप होगी ब्यास आरती, उपायुक्त ने लोगों से आरती में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की

 26 फरवरी को पंचवक्त्र मंदिर के समीप होगी ब्यास आरती, उपायुक्त ने लोगों से आरती में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की

· मंडी शहर के हर घर से एक दिया साथ लेकर आने का किया आह्वान


मंडी उपायुक्त एवं अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने मंडी के लोगों से ब्यास आरती में बढ़चढ़ कर भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देव आस्था से जुड़े अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2025 की भव्यता को विस्तार देते हुए इस बार पंचवक्त्र मंदिर के समीप ब्यास आरती का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि मंडी का शिवरात्रि महोत्सव अपनी समृद्ध देव संस्कृति के लिए विख्यात है। इस बार महोत्सव के दौरान 26 फरवरी को सायं काल में मंडी के पंचवक्त्र मंदिर के सामने विशेष तौर पर ब्यास आरती का आयोजन किया जा रहा है। इस आरती को विधिपूर्वक संपन्न करने के लिए काशी से पांच पुजारियों को आमंत्रित किय़ा गया है। आरती के अलावा यहां पर पूजा भी की जाएगी।

उन्होंने बताया कि ब्यास आरती में शहरवासियों एवं आए हुए सभी लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने मंडी शहर की प्रबुद्ध जनता से अपील की है कि वे अपने घर से एक-एक दिया लेकर शिवरात्रि की संध्या पर पंचवक्त्र में जरूर पहुंचे और ब्यास आरती में अपनी भागीदारी अवश्य जताएं। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव को दीपोत्सव के साथ आरम्भ करने की इस पहल में जन भागीदारी अहम है। शहर में विभिन्न सामाजिक व अन्य संस्थाओं को इसके लिए विशेष निमंत्रण भी दिया जाएगा। उन्होंने ऐसी सभी संस्थाओं से आग्रह किया कि वे इस आयोजन में सहभागिता के लिए लोगों को जागरूक एवं प्रोत्साहित करें।

उपायुक्त ने व्यापार मंडल एवं मंडीवासियों से आग्रह किया कि शिवरात्रि के सुअवसर पर अपने घर-प्रतिष्ठानों को भी रौशनी से सजाएं। ब्यास आरती स्थल पंचवक्त्र मंदिर में भी एलईडी लाईट्स लगाकर इसे रौशन किया जाएगा। इस दौरान आतिशबाजी भी की जाएगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार