नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न

नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक हुई सम्पन्न 

शिमला समाचार

शिमला:-  नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ की महत्वपूर्ण बैठक आज सम्पन्न हुई। इस बैठक में राज्य अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर की अध्यक्षता में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया।

बैठक के मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं:

12 हजार करोड़ की NSDL से वापसी: 

इस मुद्दे पर चर्चा की गई और आगामी कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया।

छूटे हुए कर्मचारियों के लिए OPS बहाली: 

इस मुद्दे पर भी चर्चा हुई प्रदीप ठाकुर ने कहा बिजली बोर्ड, जिला परिषद, तथा अन्य छूटे कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाली के लिए प्रयास और तेज किए जाएंगे।

UPS का विरोध: 

यूनिफाइड पेंशन स्कीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के लिए आगामी कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया। प्रदीप ठाकुर ने कहा यूनिफाइड पेंशन के के खिलाफ विरोध जारी रहेगा।


यूनिफाइड पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ की मार्च माह में जिला स्तरीय बैठकें की जाएगी ताकि संगठन को और मजबूती मिल सके।प्रदीप ठाकुर ने कहा नई पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ राष्ट्रीय स्तर पर नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ (NMOPS) के साथ है और राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के नेतृत्व में NMOPS द्वारा निर्धारित किए गए सभी कार्यक्रमों में हिमाचल प्रदेश के कर्मचारी उनके साथ हैं। 

प्रदीप ठाकुर ने कहा कि पूरे देश के कर्मचारी NPS/UPS के खिलाफ है क्योंकि यह शिक्षकों, कर्मचारियों और अधिकारियों के हित में नहीं है। साथ ही यह पूंजीवादी और शोषणकारी व्यवस्था देश हित में भी नहीं है। इसलिए हम पुरानी पेंशन की बहाली एवं NPS/UPS की समाप्ति के लिए राष्ट्रीय स्तर पर NMOPS के साथ है और आंदोलनरत है और प्रदेश के सभी कर्मचारियों से  उम्मीद करते हैं कि इस संघर्ष की कड़ी में सभी महासंघ का साथ दें। क्योंकि यह लड़ाई सबकी है। 

UPS के विरोध में कार्यक्रम इस प्रकार है।

माननीय सांसदो को ज्ञापन

(25 फरवरी से 10 मार्च 2025)

अपने-अपने क्षेत्र के माननीय सांसदों को NPS/UPS के खिलाफ ज्ञापन देना व माननीय प्रधानमंत्री के नाम पुरानी पेंशन की बहाली के लिए पत्र लिखवाना।

काला दिवस एवं जिला अधिकारी को ज्ञापन

(1 अप्रैल 2025)

NPS/UPS के खिलाफ पूरे देश मे एक साथ काला दिवस मनाना। जहा भी हो सुबह से सभी लोग बांह मे काली पट्टी बांध कर कार्य करना एवं प्रत्येक जिले मे जिला अधिकारी को माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम ज्ञापन सौपना।


जंतर मंतर पर विशाल प्रदर्शन

(1 मई 2025)

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर दिल्ली के जंतर- मंतर पर विशाल प्रदर्शन होगा। भरत शर्मा ने कहा कि सभी साथी इन कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी निभाएं क्योंकि हम सब पुरानी पेंशन में हैं। लेकिन  UPS तथा NPS का विरोध आवश्यक है ताकि आने वाली पीढ़ी का बुढ़ापा सुरक्षित हो सके तथा केंद्रीय तथा अन्य राज्य के कर्मचारियों के लिए भी पुरानी पेंशन बहाल हो सके।

महासचिव भरत शर्मा ने बताया कि इस बैठक में लिए गए निर्णयों को लागू करने के लिए आगामी कार्यक्रमों का निर्धारण किया गया है। उन्होंने सभी सदस्यों से अनुरोध किया है कि वे अपने सुझाव और विचार साझा करें ताकि हम एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ सकें।

इस बैठक में जिला अध्यक्ष शिमला कुशाल शर्मा, अध्यक्ष बिलासपुर राजिंदर वर्धन, अध्यक्ष  मंडी लेखराज, अध्यक्ष किन्नौर वीरेंद्र जिंटू, अध्यक्ष सिरमौर सुरेन्द्र पुंडीर, संजीव शर्मा,नारायण हिमराल,विजय काधारी,मीरा शर्मा,सुनीता मेहता,कन्हैया राम सैनी, मोहन नेगी,अमर त्यागी ,नरेंद्र,किशन,धर्मेंद्र,प्रकाश,कुशल ठाकुर,मनमोहन, सुरजीत,निर्मल राज, कश्मीर सिंह,रिंकू आदि उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर