उपायुक्त कांगड़ा द्वारा पंचरुखी के अगोजर में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का आरंभ

उपायुक्त कांगड़ा द्वारा पंचरुखी के अगोजर में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का आरंभ 

पंचरुखी समाचार

पंचरुखी :- उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने मंगलवार को विकास खंड पंचरुखी की ग्राम पंचायत अगोजर में स्थापित प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का शुभारंभ किया।

उपायुक्त ने रिकॉर्ड समय में तैयार किए गए प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित करने के लिए पंचायत प्रधान सहित सभी वार्ड मेंबरों और अन्य पंचायत के प्रतिनिधियों , पंचायत समिति सदस्यों के सहयोग के लिए सराहना की। उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर ही यूनिट के भवन और मशीनरी को स्थापित किया गया है। 16 लाख रुपए की लागत से निर्मित यूनिट विकास खंड पंचरुखी की 28 पंचायतों से एकत्रित प्लास्टिक वेस्ट को कंप्रेस किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि सहायक आयुक्त विकास एवं बीडीओ पंचरुखी डॉ. अंजली गर्ग ने विकास खंड में सराहनीय पहल की है जिसमें सामुदायिक स्वच्छता परिसरों में सफाई कर्मी तैनात किये गयें हैं। इनके लिये पंचायत में  प्लास्टिक वेस्ट एकत्रित करने का शेड्यूल भी निर्धारित किया गया है। उन्होंने कहा कि एकत्रित प्लास्टिक का निर्धारित मानको और जारी गाइडलाइन के मुताबिक वैज्ञानिक तरीके से कंप्रेस किया जाएगा। उन्होंने कहा इससे ब्लॉक में कचरे के हॉटस्पॉट भी खत्म होंगे और लोगों को प्लास्टिक के उचित निष्पादन बेहतर तरीका मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक बेस्ट मैनेजमेंट के लिए निर्धारित गाइड लाइंस की अनुपालना के लिए  पंचायतों को कहा गया है।

उपायुक्त ने कहा कि इसी तरह पूरे जिले में 7 यूनिट स्थापित किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विकास खंड में  प्लास्टिक बेस्ट मैनेजमेंट यूनिट स्थापित किया जाना  प्रस्तावित है और शेष विकास खंडों में भी यूनिट स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के अधिकारी और स्वच्छ भारत मिशन समन्वयक इस दिशा में लगातार कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि खंड विकास अधिकारी पंचायतों के साथ-साथ समन्वय से  इस कार्यक्रम को धरातल पर ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक बेस्ड मैनेजमेंट यूनिट के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र से प्लास्टिक वेस्ट को इकट्ठा कर मानकों के अनुसार उसका उचित निष्पादन किया जा रहा है। आने वाले  6 माह के भीतर  कांगड़ा जिला में प्लास्टिक की बेस्ट मैनेजमेंट प्रबंधन बेहतर रूप से उबर कर आएगा।

इस अवसर सहायक आयुक्त विकास एवं बीडीओ पंचरुखी डॉ. अंजली गर्ग (आईएएस ), परियोजना अधिकारी जिला ग्रामीण विकास अभिकरण चंद्रवीर सिंह, बीडीओ पालमपुर भानु प्रताप सिंह, भवारना तपेंद्र चनौरिया, लम्बागांव सिकंदर, स्वच्छ भारत अभियान के राज्य समन्वयक संजीव राणा, ज़िला समन्वयक हेमलता ठाकुर, स्थानीय पंचायत प्रधान रजिन्द्र कुमार सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी