महाविद्यालय जयसिंहपुर में लता देवी के सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन

महाविद्यालय जयसिंहपुर में लता देवी के सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन 

जयसिंहपुर समाचार

जयसिंहपुर (पालमपुर):-  कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय, जयसिंहपुर में लता देवी के सेवानिवृत्ति समारोह का आयोजन किया गया। इस भावपूर्ण कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय के स्टाफ सचिव डॉ. अर्पित कायस्थ द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. उपेन्द्र शर्मा द्वारा लता देवी को  टोपी एवं शॉल भेंट कर सम्मानित करने से हुई। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने अपने-अपने शब्दों में लता जी के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त की और उनके महाविद्यालय में दिए गए बहुमूल्य योगदान की सराहना की।

प्राचार्य महोदय ने अपने संबोधन में लता देवी को सेवानिवृत्ति की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय उनकी सेवाओं के प्रति कृतज्ञ है और उनकी वर्षों की निष्ठा व समर्पण को हमेशा याद रखा जाएगा।

इस अवसर पर महाविद्यालय की ओर से लता देवी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय परिवार उनके स्वस्थ, सुखद और समृद्ध भविष्य की कामना करता है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी