किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत रूपी में जागरूकता शिविर आयोजित

 किन्नौर जिला की ग्राम पंचायत रूपी में जागरूकता शिविर आयोजित

विभिन्न कल्याणकारी नीतियों एवं योजनाओं से पंचायतवासियों को करवाया गया अवगत


महिला एवं बाल विकास के जिला कार्यक्रम कार्यालय किन्नौर द्वारा आज जिला के निचार विकास खण्ड की रूपी ग्राम पंचायत कार्यालय में एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस जागरूकता शिविर में वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा जिला के लोगों को विभिन्न कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर जिला परियोजना कार्यालय कर्मचारियों द्वारा प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना के बारे बताया गया कि निराश्रित बच्चों को सरकार द्वारा विभिन्न सुविधाएं जैसे सामाजिक सुरक्षा उच्च शिक्षा त्योहार भत्ता व्यावसायिक प्रशिक्षण कौशल विकास प्रदान की जा रही है। उन्होंने इन्दिरा गांधी सुख शिक्षा पर जानकारी देते हुए कहा कि इस योजना के तहत जरूरतमंद बच्चों को विभिन्न स्तर की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

इस दौरान जिला कार्यक्रम विभाग किन्नौर की जैंडर विशेषज्ञ माला भगती ने उपस्थित महिलाओं को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही पोषण अभियान योजना पर भी ग्रामीणों को जागरूक किया उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण योजना के तहत किशोर बच्चों गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाओं की पोषण संबंधित आवश्यकताओं पर ध्यान दिया जा रहा है। पर्यवेक्षक कटगांव अनुराज ने उपस्थित जनों को बेटी है अनमोल, विधवा पुर्नविवाह व प्रधानमंत्री मातृ वन्दना योजना पर जानकारी प्रदान की।

इस अवसर पर जिला कार्यक्रम विभाग से मीरा देवी, लोकेंद्र व सुनेहा, स्थानीय पंचायत जन-प्रतिनिधियों सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका व महिलामंडल सदस्य उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत