सड़कों और विद्युत सप्लाई की बहाली का कार्य जारी

 सड़कों और विद्युत सप्लाई की बहाली का कार्य जारी

जिला में 28 सड़कें और 151 विद्युत ट्रांसफार्मर बंद-एडीएम मंडी


मंडी एडीएम मंडी डॉ मदन कुमार ने बताया कि मंडी जिला में लगातार हो रही भारी वारिश और बर्फभारी से आज सायं 4 बजे तक 28 सड़कें और 151 विद्युत ट्रांसफार्मर बंद हैं। सड़कों और ट्रांसफार्मर को बहाल करने के लिए टीमें पूरी तत्परता के साथ लगी हुई हैं। सड़कों को बहाल करने के लिए 28 जेसीबी कार्य कर रही हैं। वर्षा और वर्फभारी से कोई भी पेयजल योजना प्रभावित नहीं हुई है। फील्ड स्टाफ युद्धस्तर पर कार्य कर रहा है। वर्षा ज्यादा होने से सड़कों और विद्युत सप्लाई की बहाली का कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके बावजुद सड़कों और विद्युत सप्लाई को बहुत जल्दी बहाल कर दिया जाएगा।

उन्होंने लोगों से निवेदन करते हुए कहा कि लगातार हो रही वारिश नदी नालों का जलस्तर बढ़ गया है। किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए आम नागरिक नदी से दूर रहें। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में लगातार हो रही वर्षा से पंडोह डैम में पानी आने की मात्रा बढ़ गई है। पंडोह डैम मंे जलस्तर बढ़ने से ज्यादा मात्रा में पानी ब्यास नदी में छोड़ा जा रहा है।

उन्होंने बताया की बीबीएमबी और स्थानीय प्रशासन द्वारा लोगों को नदी से दूर जाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पंचायत प्रधानों को भी इस बारे सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि डीडीएमए, फील्ड स्टाफ और अन्य संबंधित विभाग हर स्थिति पर नजर रखे हुए है और प्रशासन भी पूरी तरह से मुस्तैद है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला वेटरनरी फार्मासिस्ट का शव, इलाके में शोक की लहर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी