सीएम ने मंडी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का किया उद्घाटन

 सीएम ने मंडी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का किया उद्घाटन


मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार शाम दीप प्रज्वलित कर अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन मंडी ने मुख्यमंत्री को धर्मपुर के रेशम से बनी शॉल, हिमाचली टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

पहली सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण सूफी गायक लखविंदर वडाली रहे, जबकि इंडिया आइडल फेम नेहा दीक्षित ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम के दौरान अन्य कलाकारों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम के दौरान श्रीलंका से आए कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

मंडी में गुरुवार सुबह से जारी बूंदाबांदी के बावजूद पहली सांस्कृतिक संध्या में दर्शकों का उत्साह उल्लेखनीय रहा।

विधायक चंद्र शेखर और सुरेश कुमार, पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह और प्रकाश चौधरी, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंदर पठानिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोहन लाल ठाकुर, चंपा ठाकुर, पवन ठाकुर, जीवन ठाकुर, नरेश चौहान, जगदीश रेड्डी, विजय पाल, चेत राम ठाकुर, उपायुक्त अपूर्व देवगन, एसपी साक्षी वर्मा और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग