मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारम्भ

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव की पहली सांस्कृतिक संध्या का किया शुभारम्भ

मंडी समाचार

मंडी:- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वीरवार सायं दीप प्रज्ज्वलित कर अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 की पहली सांस्कृतिक संध्या का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन मंडी ने मुख्यमंत्री को धर्मपुर के रेशम से बनी शॉल, हिमाचली टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

पहली सांस्कृतिक संध्या का मुख्य आकर्षण सूफी गायक लखविंदर वडाली रहे, जबकि इंडिया आइडल फेम नेहा दीक्षित ने अपनी प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अन्य कलाकारों ने भी कार्यक्रम के दौरान दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में श्रीलंका से आए कलाकारों ने भी अपनी मनभावन प्रस्तुतियां दीं।

वीरवार प्रातः से ही मंडी में लगातार हो रही बूंदाबांदी के बावजूद पहली सांस्कृतिक संध्या में दर्शक खासे उत्साहित नजर आए।

विधायक चंद्रशेखर और सुरेश कुमार, पूर्व मंत्री ठाकुर कौल सिंह और प्रकाश चौधरी, एपीएमसी मंडी के अध्यक्ष संजीव गुलेरिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि और ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोहन लाल ठाकुर, चम्पा ठाकुर, पवन ठाकुर, जीवन ठाकुर, नरेश चौहान, जगदीश रेड्डी, विजय पाल, चेत राम ठाकुर, उपायुक्त अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक साक्षी वर्मा और अन्य गणमान्य भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी