चिट्टे के मामले में दोषी महिला को न्यायालय ने सुनाई 10 वर्ष की कठोर सजा ओर 1 लाख रुपए जुर्माना

चिट्टे के मामले में दोषी महिला को न्यायालय ने सुनाई 10 वर्ष की कठोर सजा ओर 1 लाख रुपए जुर्माना

फतेहपुर समाचार

फतेहपुर(वलजीत ठाकुर):-  चिट्टे के मामले थाना डमटाल के तहत गांव छन्नी की रहने वाली महिला को न्यायालय ने दस वर्ष की कठोर सजा ओर एक लाख रुपए जुर्माना लगाया है। 

पुलिस जिला नूरपुर के एसपी अशोक रत्न ने बताया कि थाना डमटाल के तहत गांव छन्नी की रहने वाली महिला गुरमेशी देवी पत्नी अशोक कुमार तहसील इंदौरा के खिलाफ 12/10/ 2019 में 5.61 ग्राम चिट्टे की खेप सहित डमटाल पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की जिसके खिलाफ पुलिस ने अपनी जांच के दौरान न्यायालय में महिला खिलाफ चालान पेश किया था। 

न्यायालय ने सभी गवाहों ओर पुलिस जांच के दौरान महिला को दोषी करार देते हुए अपना फैसला सुनाते हुए 10 वर्ष की कठोर सजा ओर 1 लाख रुपए जुर्माना अदा करने के आदेश जारी किए है। 

महिला के खिलाफ दर्ज है कई मामले 

एसपी अशोक रत्न ने बताया कि दोषी महिला के खिलाफ थाना डमटाल में तीन, नूरपुर में एक और एक मामला धर्मशाला थानों में कुल पांच मामले एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज है और माननीय न्यायालय में विचाराधीन है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी