गोविंद सागर झील में जल्द शुरू होंगी रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां, मेफील्ड एडवेंचर्स को मिला संचालन का अनुबंध

 गोविंद सागर झील में जल्द शुरू होंगी रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियां, मेफील्ड एडवेंचर्स को मिला संचालन का अनुबंध


ऊना हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में स्थित गोविंद सागर झील जल्द ही रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का नया केंद्र बनने जा रही है। साहसिक खेलों और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने झील में बोटिंग, कयाकिंग, जेट स्की और अन्य जल क्रीड़ा गतिविधियों को शुरू करने के लिए निविदा प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया में मेफील्ड एडवेंचर्स ने सर्वाधिक 80 लाख 500 रूपये की बोली लगाकर संचालन अनुबंध हासिल किया है।

पर्यटन और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की प्राथमिकता है कि प्रदेश में साहसिक खेल गतिविधियों को बढ़ावा देकर पर्यटन को नया आयाम दिया जाए और युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर सृजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार कुटलैहड़ क्षेत्र में वाटर स्पोर्ट्स को विकसित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे न केवल स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार भी खुलेंगे।

पारदर्शी निविदा प्रक्रिया में हुआ चयन

वाटर स्पोर्ट्स संचालन के लिए अतिरिक्त उपायुक्त ऊना महेंद्र पाल गुर्जर की अध्यक्षता में गठित समिति ने निविदा प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा किया। इस समिति में एसडीएम बंगाणा सोनू गोयल, क्रेडिट प्लानिंग ऑफिसर संजय सांख्यान, एसडीओ (आरडीडी) बंगाणा, तहसीलदार बंगाणा और सहायक पर्यटन विकास अधिकारी हमीरपुर शामिल थे। विभिन्न एजेंसियों ने इस निविदा में भाग लिया, जिनमें से मेफील्ड एडवेंचर्स ने सर्वाेच्च बोली लगाकर अनुबंध प्राप्त किया।

अब जब अनुबंध प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, तो आने वाले दिनों में गोविंद सागर झील में रोमांचक वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की शुरुआत की जाएगी। इससे प्रदेश में एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा मिलने के साथ-साथ स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी