विभाग के पास बजट का अभाव,पानी की नालियां बंद,दुकानदार परेशान

विभाग के पास बजट का अभाव,पानी की नालियां बंद,दुकानदार परेशान

ज्वाली समाचार

ज्वाली (राजेश कतनौरिया):-  लोक निर्माण विभाग ज्वाली उपमंडल के तहत ज्वाली - जसूर रोड पर भरमाड़ बस अड्डे के साथ लगती दुकानों के आगे कि नालियां बंद होने से वारिश के समय परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय दुकानदारों जोगिंदर पाल , सुमित कुमार , मनोहर लाल , वलवान सिंह  ,जय गोपाल , अंकज कुमार ,  रजत कुमार , कुलदीप कुमार , नरेश कुमार  , ख्याली राम  , अजय कुमार , सुनील कुमार  , अनिल कुमार , भुट्टो शर्मा व राज कुमार ने बताया कि नालियां बनवाने के लिए हमने इसकी शिकायत लिखित तौर पर सहायक अभियंता ज्वाली को 14 मार्च  2024 को की थी।

उन्होंने बताया कि एसडीओ ने आश्वाशन दिया था कि बरसात आने से पहले सड़क के किनारे पक्की नालियां वनवा दी जायेगी। लेकिन अब लगभग एक बर्ष का समय होने जा रहा है हमारी समस्या ज्यों की त्यों है। दुकानदारों ने बताया कि बरसात के समय जव भारी बारिश होती है तो बारिश का पानी दुकानों और मकानों के अंदर घुस जाता है। पानी घुसने से ज्यादा नुक्सान दुकानदारों को होता है क्योंकि उनका ज्यादातर समान खराब हो जाता है।

उन्होंने बताया कि भरमाड़ बस अड्डे पर पानी कि निकासी नालियां का लगभग 70% निर्माण हो चुका है। दायें और बायें नालियां बन चुकी है। दुकानदारों ने बताया ख्याली राम की दुकान से लेकर उतम चंद शर्मा कि दुकान तक लगभग 100 मीटर की दूरी है। इसके आगे पीछे कि नालियां वन चुकी है। सिर्फ लगभग 100 मीटर का शेष भाग बीच का बचा है। यहां अभी नालियां बननी है। 

इस बारे दुकानदार इसी समस्या को लेकर कृषि मंत्री चन्द्र कुमार से भी मिल चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ अभी तक ।  स्थानीय दुकानदारों ने कृषि मंत्री चन्द्र कुमार व लोक निर्माण विभाग ज्वाली के उच्चाधिकारियों से मांग कि है कि बरसात आने से पहले नालियां बनाई जाये।              

इस बारे लोक निर्माण विभाग ज्वाली के एसडीओ अंकित चौधरी से जानना चाहा तो उन्होंने बताया कि हमारे पास लिखित शिकायत आई है। अभी हमारे पास बजट नहीं है। जव भी बजट आयेगा तो नालीयों का निर्माण कर दिया जायेगा।                               

इस बारे व्यापार मंडल के प्रधान विजय शर्मा ने बताया कि इन दुकानदारों की दुकानों में बरसात का पानी घुस जाता है। कई बार इनका समान भी खराब हो चुका है। सरकार को चाहिए कि यहां पर नालियां बनाई जाये।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार