अंडर 12 समूह गान में सरस्वती विद्या मंदिर प्रथम स्थान पर रहा

 अंडर 12 समूह गान में सरस्वती विद्या मंदिर प्रथम स्थान पर रहा


मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान पड्डल मैदान में स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गऐ। अंडर 12 समूह गान में प्रथम स्थान पर सरस्वती विद्या मंदिर महाजन बाजार, बाल मंडी दूसरे स्थान पर तथा एंग्लो व सरस्वती विद्या मंदिर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। जबकि अंडर 14 में एसबीएम मंडी प्रथम स्थान, एंगलो संस्कृत स्कूल मंडी दूसरे स्थान पर और एआरसी पब्लिक स्कूल व सनातन धर्म स्कूल मंडी संयुक्त रूप से तीसरी स्थान पर रहे। इस अवसर डीएसपी रश्मि शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरक्त की। उन्हें जिला खेल प्रभारी प्रवीण ठाकुर ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया कार्यक्रम में जिला मंडी के प्राथमिक पाठशाला के आठ विद्यालयों ने भाग लिया तथा माध्यमिक पाठशाला के 10 विद्यालयों के 10 ने भाग लिया। मंच संचालक का कार्य अनीता बलिया ने किया।

 इस दौरान बच्चों के अलावा जिला खेल प्रभारी प्रवीण ठाकुर, रोहित परमार, सी आर यादव गिरधारी लाल, नरेश, ज्योति देवी, इंस्पेक्टर खिला देवी और अकांक्षा ठाकुरभी मौजूद रहे। 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी