संत निरंकारी मिशन ब्रांच गूलेर के सेवादारों ने चलाया सफाई अभियान

संत निरंकारी मिशन ब्रांच गूलेर के सेवादारों ने चलाया सफाई अभियान

कांगड़ा समाचार

कांगड़ा(गुलेर):- संत निरंकारी मिशन की सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज के आदेशों के अनुसार आज सवेरे संत निरंकारी मिशन की ब्रांच गूलेर की मुखी बहन संतोष गुलेरिया और ज्ञान प्रचार का महात्मा सतपाल शर्मा की अगवाई  में सतगुरु प्रार्थना के साथ सभी ने मिलजुलकर ऐतिहासिक मंदिर माँ बिलासा देवी के प्रांगण में स्थित प्राचीन जलाशय और नालियों से गाद निकालने और जलाशय के आसपास खरपतवार और झाड़ियां को उखाड़ने का सफाई अभियान चलाया। संत निरंकारी मिशन के सेवादारों द्वारा इस पुनीत कार्य की इलाका वासियों ने भूरी भूरी प्रशंसा की। इस दौरान स्थानीय लोगों ने भी इस सफाई अभियान में अपना योगदान दिया।

मीडिया से बात करते हुए संत निरंकारी मिशन ब्रांच गूलेर के ज्ञान प्रचारक महात्मा सतपाल शर्मा ने सतगुरु बाबा हरदेव सिंह जी महाराज के जन्म दिवस के उपलक्ष में अमृत प्रोजेक्ट का जिक्र करते हुए मिशन की सामाजिक सेवाओं का जिक्र किया और साथ ही लोगों से विनम्र प्रार्थना की कि सभी अपने आप पास के जल स्रोतों को साफ सुथरा रखें और दूसरों को भी प्रेरित करें। क्योंकि जल ही जीवन है। 

उन्होंने बताया कि देश के 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 900 से अधिक शहरों और 1600 से भी अधिक स्थानों पर यह महा सफाई अभियान आयोजित किया जा रहा है। इस महा अभियान की यह अभूतपूर्व व्यापकता इसे एक ऐतिहासिक रूप प्रदान करेगी जिससे जल संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश और अधिक प्रभावशाली रूप से जन-जन तक पहुंचेगी हमेशा सेवा भावना और मानव कल्याण के संकल्प को सरकार करने हेतु मिशन के सेवादार हमेशा तत्पर रहते है। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज अक्सर यही प्रेरणा देते हैं कि इस धरती को और भी सुंदर रूप में छोड़कर जाएं। यह अभियान इस संकल्प का एक साकार रूप है जो समाज को जागरूक सेवा और समर्पण की दिशा में आगे बढ़ाने का कार्य करेगा।

इस मौके पर सक्रिय  सहयोग कर्ता   तृप्ता गुलेरिया, निशा ठाकुर , सचलता, कंचन गुलेरिया. नेहा, परवीन, करतार, इकवाल, सवरना, श्याम सिंह रंधावा , सुभाष, सागर, प्रवीण, सतनाम, रविंदर, मेघसिंह , इंद्र, ओम, अनूप, शशिपाल, दिनेश सिहोता, ध्यान नंदा, सुरेश, सतीश गुलेरिया, भूपेंदर व अन्य संगतों के महात्मा उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

Canada Plane Crash: कनाडा के अल्बर्टा में बड़ा हादसा, विमान क्रैश होने से पायलट समेत 6 यात्रियों की मौत

PMAY-G के अंतर्गत आवास प्लस एप्लीकेशन से जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र लाभार्थियों का होगा नया सर्वेक्षण

दी नगरोटा सूरियां वितरण एवं विधायन सहकारी सभा समिति का वार्षिक साधारण अधिवेशन दिनांक 28,,7, 2023 शुक्रवार को ब्लाक खंड कार्यालय में कमेटी हॉल में सुबह 11:00 बजे रखा गया है

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

टीबी को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए खुला संवाद जरूरी: डीसी

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी