शनि देव मंदिर में मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व जंगमो द्वारा - Smachar

Header Ads

Breaking News

शनि देव मंदिर में मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व जंगमो द्वारा

 शनि देव मंदिर में मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व जंगमो द्वारा 


नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर शहर के मेन बाजार के ऐतिहासिक शनिदेव मंदिर में बीती रात महाशिवरात्रि पर्व का आयोजन किया गया l लोगों में यह पर्व श्रद्धा औऱ संस्कृतिकी भावनाओं को जागरूक करता है l मेन बाजार मे स्थित ऐतिहासिक शनि देव मंदिर में गत रात्रि को महाशिवरात्रि पर्व शिव विवाह जंगमो द्वारा एक भजन के रूप मे गाया गया l इस मंदिर में मंदिर कमेटी द्वारा महाशिवरात्रि पर पर हर साल की तरह इस साल भी महाशिवरात्रि पर्व पर जंगमो के द्वारा भोलेनाथ की विवाह स्तुति का गान किया जाता है l इस वार भी इस मंदिर मे शिवजी की महिमा का उल्लेख करना एक आकर्षण का विषय रहा l मौके पर उपस्थित शिव पूजन के समय नारी शक्तियों द्वारा इस समारोह मे नृत्य नाटी भी डाली गई l इस मौके पर गण मान्य व बुद्धिजीवी वर्ग द्वारा भी इस समारोह की प्रशंसा की गई l पूजा अर्चना के समापन के बाद आज सुबह शनि देव मंदिर कमेटी द्वारा एक ब्रेकफास्ट का आयोजन भी किया गया l इस समारोह का श्रेय इलाके के बाजार वालो व युवा वर्ग को जाता हैl

कोई टिप्पणी नहीं