राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता पर विशेष व्याख्यान आयोजित।" - Smachar

Header Ads

Breaking News

राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता पर विशेष व्याख्यान आयोजित।"

 राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में सड़क सुरक्षा जागरूकता पर विशेष व्याख्यान आयोजित।"


 नूरपुर : विनय महाजन /

 राजकीय आर्य महाविद्यालय नूरपुर में प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ठाकुर के दिशा निर्देशन में सड़क सुरक्षा जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन सड़क सुरक्षा क्लब के संयोजक व सदस्यों डॉ. दिलजीत सिंह, प्रो. मनजीत सिंह, प्रो. सुरजीत सिंह व डॉ. भारती भागसेन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में नूरपुर पुलिस विभाग से एएसआई मोंटी गुलेरिया और एचएचजी मंगल सिंह ने मुख्य वक्ता और विशेषज्ञ के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रो. सुरजीत सिंह ने प्राचार्य, अतिथियों और विद्यार्थियों का औपचारिक स्वागत करते हुए किया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा बारे जानकारी दी । इसके पश्चात, एएसआई मोंटी गुलेरिया ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों, सुरक्षात्मक उपायों, नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों और बढ़ते साइबर क्राइम के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सुरक्षित ड्राइविंग के लिए गति सीमा का पालन, सीट बेल्ट व हेलमेट का अनिवार्य उपयोग तथा ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी व प्रदूषण प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज साथ रखने पर जोर दिया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर होने वाले भारी जुर्माने और कानूनी सजा के प्रावधानों के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम के दौरान एक संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा से संबंधित प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासाओं का समाधान किया। अंत में प्रो. मनजीत सिंह ने प्राचार्य, विशेषज्ञों और सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।

कोई टिप्पणी नहीं