कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय, जयसिंहपुर में ‘भारतीय ज्ञान प्रणाली’ व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ - Smachar

Header Ads

Breaking News

कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय, जयसिंहपुर में ‘भारतीय ज्ञान प्रणाली’ व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ

कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय, जयसिंहपुर में ‘भारतीय ज्ञान प्रणाली’ व्याख्यान श्रृंखला का शुभारंभ


कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय, जयसिंहपुर में 13 फरवरी को दर्शनशास्त्र विभाग द्वारा “भारतीय ज्ञान प्रणाली (Indian Knowledge System) व्याख्यान श्रृंखला” का शुभारंभ किया गया। इस श्रृंखला के अंतर्गत प्रथम व्याख्यान में डॉ. अंकिता कुशवाहा, व्याख्याता, साई यूनिवर्सिटी, चेन्नई (Sai University Chennai) ने “गीता का कर्मसिद्धांत और समकालीन सामाजिक न्याय की चुनौतियाँ” विषय पर ऑनलाइन माध्यम से अत्यंत ज्ञानवर्धक व्याख्यान प्रस्तुत किया।


कार्यक्रम का आयोजन दर्शनशास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो. रजनी देवी के नेतृत्व में किया गया। अपने व्याख्यान में डॉ. अंकिता कुशवाहा ने गीता के कर्मसिद्धांत की समकालीन समाज में प्रासंगिकता को रेखांकित करते हुए सामाजिक न्याय से जुड़े विविध आयामों पर प्रकाश डाला।


महाविद्यालय के प्राचार्य अरुण चंदर ने इस व्याख्यान श्रृंखला के आरंभ पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक सिद्ध होंगे और उन्हें भारतीय ज्ञान परंपरा से जोड़ेंगे।


कार्यक्रम में विद्यार्थियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही तथा महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापकों ने भी सक्रिय रूप से सहभागिता करते हुए व्याख्यान का लाभ उठाया। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने व्याख्यान की सराहना करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।


अंत में विभागाध्यक्ष प्रो. रजनी देवी ने वक्ता तथा सभी प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और भविष्य में भी इस प्रकार की व्याख्यान श्रृंखला जारी रखने का आश्वासन दिया।


 प्राचार्य

प्रो अरुण चंद्र

कंवर दुर्गा चंद राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर,

 कांगड़ा हि. प्र

कोई टिप्पणी नहीं