नलसर में खुली सीएनएल ग्रुप की 57वीं शाखा
नलसर में खुली सीएनएल ग्रुप की 57वीं शाखा
व्यापार मंडल नलसर के प्रधान रहे मुख्य अतथि
नेरचौक : अजय सूर्या /
ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित और सुलभ वित्तीय सेवाएं प्रदान करने वाली
सी एन एल ग्रुप की 57वीं आधिकारिक शाखा का विधिवत उद्घाटन व्यापार मंडल नलसर के प्रधान हरीश कुमार द्वारा किया गया शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि द्वारा रिबन काटकर वह दीप प्रज्वलित कर किया गया उपरांत उसके शाखा प्रबंधन के द्वारा व्यापार मंडल के प्रधान हरीश कुमार को साल , टोपी व पुष्प गुछ भेंट कर सम्मानित किया कार्यक्रम में व्यापार मंडल के अन्य पदाधिकारी जिनमें गिरधारी लाल शर्मा, रामलाल बंसवाल, दर्पण शर्मा, हीरा ठाकुर, संतोष शर्मा को भी सम्मानित किया गया कार्यक्रम में ट्रक यूनियन नलसर के प्रधान राहुल भी वशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए सी एन एल ग्रुप के वाइस चेयरमैन आर सलाठ ने बताया की सीएनएल अपनी सेवाओं का विस्तार करते हुए नलसर में अपनी 57वीं शाखा का भव्य शुभारंभ किया यह विस्तार संस्था के उस संकल्प का हिस्सा है, जिसके तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को सुरक्षित और सुलभ वित्तीय सेवाएं प्रदान की जा रही हैं।
मुख्य अतिथि हरीश कुमार ने कहा कि सी एन एल ग्रुप की नलसर में नई शाखा खुलने से स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और किसानों को बैंकिंग एवं निवेश की आधुनिक सुविधाएं उनके घर के समीप ही उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि ग्रुप की यह 57वीं शाखा है शाखा विस्तार से ही जाहिर हो जाता है कि ग्रुप का लक्ष्य कितना सदृढ़ है।
उन्होंने ग्रुप की मैनेजिंग कमेटी के सभी पदाधिकारी जिसमें एमडी राकेश पुरी, वाइस चेयरमैन रवि स्लॉठ, डायरेक्टर राजीव, मनोज शर्मा ,पंकज ठाकुर, रजिस्टर सुमन ठाकुर तथा एम अंजना ठाकुर सहित सभी ब्रांच के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई दी उन्होंने कहा कि ग्रुप का सबसे सराहनीय कार्य यह है कि युवा बेरोजगारों को घर द्वार पर ही रोजगार प्राप्त हो रहा है ग्रुप में मौजूदा समय में लगभग 500 से अधिक कर्मचारी कार्य कर रहे हैं। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित ग्रुप के खाताधारक भी मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं