जिला पुलिस नूरपुर द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई - Smachar

Header Ads

Breaking News

जिला पुलिस नूरपुर द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई

 जिला पुलिस नूरपुर द्वारा अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई

 


नूरपुर : विनय महाजन /

जिला पुलिस नूरपुर द्वारा पिछले 24 घंटों के दौरान पुलिस टीम द्वारा नियमित कार्रवाई के तहत हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 4 मामले दर्ज कर कुल 34 लीटर अवैध एवं देशी शराब बरामद की गई है। यह जानकारी जिला पुलिस कुलभूषण वर्मा ने एक प्रेस नोट में देते हुए बताएं जिला पुलिस नूरपुर के थाना रहैँन मे एफआई आर संख्या 13/2026 के तहत अनिल कुमार निवासी राजा का तालाब के कब्जे से 15 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। वही थाना इंदौरा मे एफ आई आर संख्या 22/2026 के तहत अर्जुन सिंह निवासी थथोली, तहसील इंदौरा के कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। वही इसी थाने मे एफ आई आर संख्या के तहत सुरजिंदर सिंह निवासी घेटा के कब्जे से 9 लीटर देशी शराब बरामद की गई। वही थाना फतेहपुर एफ आईआर16/2026 के तहत परमजीत कौर निवासी बेला ठाकरण के कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। सभी आरोपीयो को गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया गया है तथा मामले में जांच जारी है। वर्मा ने

 नूरपुर पुलिस आम जनता से अपील करती है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री से संबंधित किसी भी सूचना को गोपनीय रूप से पुलिस के साथ साझा करें।



कोई टिप्पणी नहीं