मेडिकल कॉलेज चंबा में एचआईवी प्रीवेंशन व एचआईवी एड्स एक्ट 2017 पर जागरूकता शिविर आयोजित - Smachar

Header Ads

Breaking News

मेडिकल कॉलेज चंबा में एचआईवी प्रीवेंशन व एचआईवी एड्स एक्ट 2017 पर जागरूकता शिविर आयोजित

 मेडिकल कॉलेज चंबा में एचआईवी प्रीवेंशन व एचआईवी एड्स एक्ट 2017 पर जागरूकता शिविर आयोजित


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

आज दिनांक 3 फरवरी 2026 को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग चंबा ओर जिला एड्स कंट्रोल सोसायटी के सौजन्य से पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के फाइनल ईयर के छात्रों के लिए एचआईवी प्रीवेंशन ओर एचआईवी एड्स एक्ट 2017 पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जालम भारद्वाज ने की. इस अवसर पर पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर पंकज गुप्ता और जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर कविता महाजन भी उपस्थित रहे 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जालम भारद्वाज ने छात्रों को एचआईवी एड्स के लक्षण और उपचार के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी उन्होंने एचआईवी एड्स एक्ट 2017 के बारे में एच आई वी पीड़ित लोगो को इस अधिनियम के अंतर्गत दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में अवगत कराया.

 ज़िला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ हरित पूरी ने बताया कि एचआईवी के प्रति किसी भी तरह कि जानकारी के लिए एड्स कंट्रोल सोसायटी भारत सरकार द्वारा जारी 1097 टोल फ्री नंबर पर किसी भी समय कॉल करके एचआईवी एड्स के प्रति जानकारी हासिल कर सकता है.

इस अवसर पर चैन सिंह, सपना कुमारी आईसीटीसी काउंसलर मेडिकल कॉलेज चंबा भी उपस्थिति रही.


कोई टिप्पणी नहीं