संदेश

‌‌‌ मंडी लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

उग्रतारा माता मंदिर में हुई दिव्य जाग – देवताओं के गुरों ने अंगारों पर चलकर दी अग्नि परीक्षा

चित्र
  उग्रतारा माता मंदिर में हुई दिव्य जाग – देवताओं के गुरों ने अंगारों पर चलकर दी अग्नि परीक्षा मंडी : अजय सूर्या / हिमाचल प्रदेश को देवभूमि यूं ही नहीं कहा जाता। यहां आज भी सदियों पुरानी परंपराएं पूरी आस्था और श्रद्धा के साथ निभाई जाती हैं। इन्हीं परंपराओं में से एक है देवी-देवताओं के गुरों द्वारा अंगारों पर चलकर अग्नि परीक्षा देना, जो बुरी शक्तियों से संघर्ष और देवी-देवताओं की शक्ति का प्रतीक मानी जाती है। 🔹 भाद्रपद मास में जाग आयोजन हिंदू संवत के अनुसार हर वर्ष भाद्रपद माह में मंडी जनपद के विभिन्न मंदिरों में यह मान्यता निभाई जाती है। कहा जाता है कि इस महीने में देवताओं और डायनों का युद्ध होता है और इसी दौरान मंदिरों में रात्रि बारह बजे जाग होम का आयोजन किया जाता है। इस जाग में देवी-देवताओं के गुर (देवताओं के मुख) आग के धधकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर अग्नि परीक्षा देते हैं। यह दृश्य भक्तों की आस्था और श्रद्धा को और भी प्रगाढ़ कर देता है। 🔹 उग्रतारा माता मंदिर में दिव्य दृश्य शनिवार रात को मंडी जनपद की सनयारड़ी स्थित उग्रतारा माता मंदिर में भी जाग का आयोजन हुआ। ...

गोहर में किसानों को ऑफ सीजन मटर और गोभी के बीज वितरित

चित्र
  गोहर में किसानों को ऑफ सीजन मटर और गोभी के बीज वितरित आधुनिक तकनीकों से फसल उत्पादन बढ़ाने की दिशा में पहल मंडी उपमंडल गोहर में ब्लॉक परियोजना प्रबंधन इकाई (बीपीएमयू) ने जापान इंटरनेशनल कोऑपरेशन एजेंसी (जाइका) के सहयोग से आठ सिंचाई परियोजना स्थलों पर किसानों को उच्च गुणवत्ता वाले ऑफ सीजन मटर और गोभी के बीज वितरित किए। इनमें एफआईएस सुरथी-थाची, गद्दीमन-मझोठी, देओली-देलग टिक्करी, बरजोहडू-कोट, सन्दोआ, खरखन खड्ड-लेहोटी, नोगी खड्ड-काण्डलू और काण्डलू-बिठरी शामिल हैं। इस अवसर पर लगभग 125 किसानों को बीज उपलब्ध कराए गए। ऑफ सीजन बीज ऐसी किस्मों के होते हैं जो मौसम और तापमान के उतार-चढ़ाव को सहन कर, सामान्य समय के अलावा भी बेहतर उपज देते हैं। इनसे किसान गर्मी और बरसात में भी फसल ले पाते हैं, जिससे उन्हें बेहतर बाज़ार मूल्य और अतिरिक्त आमदनी मिलती है। बीपीएमयू टीम ने किसानों को लाइन बुआई और स्टेकिंग तकनीकों को अपनाने की सलाह दी, जिससे पौधों की वृद्धि, फलियों की गुणवत्ता और उपज में 20 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि संभव है। साथ ही फसल की समय-समय पर निगरानी, कीट व रोग नियंत्रण तथा जल प...

आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए अब 4 सितंबर को होंगे साक्षात्कार

चित्र
  आंगनवाड़ी केंद्रों में रिक्त पदों को भरने के लिए अब 4 सितंबर को होंगे साक्षात्कार खराब मौसम के कारण बदली तिथि मंडी बाल विकास परियोजना मंडी सदर के अंतर्गत विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता और सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने के लिए निर्धारित साक्षात्कार की तिथि में बदलाव किया गया है। पूर्व में ये साक्षात्कार 8 अगस्त को होने थे, लेकिन खराब मौसम और मार्गों के बाधित होने के कारण अब यह 4 सितंबर, 2025 को प्रातः 10 बजे आयोजित किए जाएंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी मंडी सदर जितेंद्र सैणी ने जानकारी दी कि यह साक्षात्कार उनके कार्यालय परिसर में लिए जाएंगे। यह पद आंगनवाड़ी केंद्र बिनोल, धार, पंजेठी, मंगवाई-दो, रूहज, गदयाहण, पुरानी मंडी-एक, मन्याणा-एक, लक्ष्मी नारायण मंदिर, लोअर सुहढ़ा-तीन, लोअर सम्मखेतर-एक, भलाणा, थट्टा, तरयाम्बला तथा भ्यूली-दो में भरे जाने हैं। यह केंद्र पर्यवेक्षक वृत्त शिवावदार, सदर, तल्याहड़, टारना, कटिण्डी, कटौला और पंडोह के अंतर्गत आते हैं।

1 युवती व 2 युवकों से मणिकर्ण पुलिस ने की चरस बरामद

चित्र
1 युवती व 2 युवकों से मणिकर्ण पुलिस ने की चरस बरामद   23 जुलाई को पुलिस थाना मणिकर्ण की टीम द्वारा रास्कट (मणिकर्ण-बरशैणी रोड) पर नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी (नं. PB70L-5557) को चैकिंग हेतु रोका गया। तलाशी के दौरान स्कूटी पर सवार दो व्यक्तियों अनुज (33 वर्ष), पुत्र सुरेश कुमार, निवासी मकान नंबर 356, सरकारी मॉडल हाई स्कूल के पास, सेक्टर 29-A, 30, चंडीगढ़ एवं एक युवती, निवासी गुन्नू घाट, नाहन, जिला सिरमौर के कब्जे से कुल 114 ग्राम चरस बरामद की गई। इस संबंध में पुलिस थाना मनीकर्ण में धारा 20, 29 मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है।

आपदा राहत में गुज्जर समाज का सराहनीय योगदान, 90 से अधिक परिवारों को राशन वितरित

चित्र
आपदा राहत में गुज्जर समाज का सराहनीय योगदान, 90 से अधिक परिवारों को राशन वितरित  (रिवालसर :अजय सूर्या ) गुज्जर समाज द्वारा “लखदाता कमेटी हवाणू एवं भोले शंकर कीर्तन मंडल योल” तथा अन्य सभी सहयोगी मित्रों के संयुक्त प्रयास से सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेलबुंग चौक में आपदा राहत के अंतर्गत 90 से 100 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई। इस पुनीत कार्य में रफिया राम, मोहन सिंह, लवू, दिनेश कुमार, दीपक गुज्जर, देशु, विक्कू और हरिया की विशेष उपस्थिति एवं सेवाएं अत्यंत सराहनीय रहीं सभी सहयोगियों ने आपसी समर्पण और सेवा भावना के साथ मिलकर राहत कार्य को सफल बनाया। समाज के लोगों ने इस नेक कार्य के लिए सभी सहयोगियों का तहे दिल से धन्यवाद एवं प्रशंसा की। यह मानवीय प्रयास आपदा की घड़ी में एकता, करुणा और परोपकार का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा है। ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक सोच और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

मंडी में 6 जुलाई को अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी, उपायुक्त ने की सतर्क रहने की अपील

चित्र
मंडी में 6 जुलाई को अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी, उपायुक्त ने की सतर्क रहने की अपील रेड अलर्ट जारी, नदियों-नालों से दूर रहने की सलाह  भारत मौसम विज्ञान विभाग, शिमला द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार मंडी जिले में 5 जुलाई से 9 जुलाई तक भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। विशेष रूप से 6 जुलाई दोपहर से 7 जुलाई दोपहर तक वर्षा की तीव्रता सर्वाधिक रहने की चेतावनी दी गई है। इस अवधि के लिए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। विभाग ने कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने और अत्यंत भारी वर्षा की संभावना भी जताई है। 5 जुलाई को भारी से बहुत भारी वर्षा का अनुमान है, जबकि 7 और 8 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 9 जुलाई को भी मौसम की स्थिति संवेदनशील बनी रहने की संभावना है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने नागरिकों से अत्यंत सतर्कता बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि लोग अनावश्यक रूप से नदियों, नालों, और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों के समीप न जाएं। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत नजदीकी प्रशासनिक अधिकारी या कंट्रोल रूम से संपर्क करें। उन्हों...

कलखर बस हादसे में घायलों को निकाला, सुंदरनगर जाकर दिया एग्जाम

चित्र
कलखर बस हादसे में घायलों को निकाला, सुंदरनगर जाकर दिया एग्जाम पहले घायलों को निकाला फिर सुंदरनगर में जाकर दिया एग्जाम, तुम्हारी हिम्मत को सलाम । जिला मंडी के सरकाघाट उपमंडल में कलखर के पास मंगलवार सुबह एक बस खाई में गिर गई थी। इस हादसे में 17 लोग घायल हुए थे, जबकि एक व्यक्ति की बस के नीचे दबने से मौत हो गई ।  इसी बस हादसे में पटडीघाट पंचायत के 21 वर्षीय युवा मृदुल शर्मा ने खुद घायल होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और अपनी हौंसले की दाद देते हुए पहले घायलों की मदद की।  मृदुल शर्मा ने हादसे के बाद पुलिस व एंबुलेंस को सूचना देने के लिए तत्परता दिखाई और पढ़ाई के प्रति संजीदगी का परिचय दिखाते हुए सबका दिल जीत लिया है।  खुद घायल होने के बावजूद पहले दूसरों की मदद की और फिर जाकर अपनी परीक्षा दी।

हर महीने के आखिर में राजस्व अदालतों का होगा आयोजन तहसील मुख्यालय में

चित्र
हर महीने के आखिर में राजस्व अदालतों का होगा आयोजन तहसील मुख्यालय में,  मुख्यमंत्री लोगों से इस मामले में फीडबैक प्रदेश के राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा है कि हर महीने के आखिर में जिस तरह से राजस्व अदालतों का आयोजन तहसील मुख्यालयों पर किया जा रहा है इस तरह से इसे आगे भी जारी रखा जाए।  राजस्व विभाग ने सभी तहसीलदारों से इस संबंध में जानकारी तलब की है कि अब तक कितने मामले इन राजस्व अदालतों के आयोजन से निपटाए जा चुके हैं। कितने लोगों के तक्सीम के मामले सुलझे हैं और कितनों के इंतकाल कर लिए गए हैं। इसकी विस्तृत जानकारी मिलने के बाद राजस्व विभाग इसकी समीक्षा करेगा और फिर आगे कुछ और बड़े निर्देश इस संबंध में दिए जा सकते हैं। बता दें कि इसी महीने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कुल्लू जिला में सरकार गांव के द्वारा कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे हैं। बताया जाता है कि वहां पर राजस्व विभाग की तरफ से राजस्व संबंधी मामलों के निपटारे को लेकर भी स्थानीय लोगों को जानकारी दी जाएगी और मुख्यमंत्री लोगों से इस मामले में फीडबैक लेंगे। इससे पहले राज...

रविवार को सात केंद्रों में होगी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा

चित्र
रविवार को सात केंद्रों में होगी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा मंडी(ब्यूरो):-  अतिरिक्त उपायुक्त मंडी रोहित राठौर ने जिला मुख्यालय मंडी में 13 अप्रैल रविवार को संघ लोक सेवा आयोग की सीडीएस(1), एनडीए और एनए(1) की परीक्षा सात परीक्षा केंद्रों होने जा रही है। सीडीएस(1) की परीक्षा के लिए  दो केन्द्र वल्लभ कॉलेज मंडी उप केंद्र-001 और वल्लभ कॉलेज मंडी उप केंद्र-002 बनाए गए हैं।  जबकि एनडीए और एनए(1) की परीक्षा के लिए रा.व.मा.पा.(गर्ल्स) मंडी उप केंद्र-003, आई.टी.आई मंडी उप केंद्र-004, रा.व.मा.पा. (बॉयज) मंडी उप केंद्र-005, रा.व.मा.पा.(बॉयज) भंगरोटू उप केंद्र-006 और पीएम श्री रा.व.मा.पा. कनैड़ उप केंद्र-007 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि सीडीएस(1) की परीक्षा तीन सत्रों में होगी, पहली परीक्षा सुबह 9ः00 बजे से 11ः00 बजे तक, दूसरी परीक्षा 12ः30 बजे से 2ः30 बजे तक और तीसरी परीक्षा 4ः00 बजे से 6ः00 बजे तक होगी।  इसके अतिरिक्त एनडीए और एन(1) की परीक्षा दो सत्रों में होगी, पहली परीक्षा सुबह 10ः00 बजे से 12ः30 बजे तक और दूसरी परीक्षा 2ः00 बजे से 4ः30 बजे तक होगी। उन...

'चले संस्थान खोजो और उन्हें बंद कर दो’ का लक्ष्य लेकर चलने वाली सरकार: जयराम ठाकुर

चित्र
‘चले संस्थान खोजो और उन्हें बंद कर दो’ का लक्ष्य लेकर चलने वाली सरकार: जयराम ठाकुर मंडी(ब्यूरो):-   मंडी में सराज विधानसभा क्षेत्र के थाची में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में पहली बार ‘चले संस्थान खोजो और उन्हें बंद कर दो’ का लक्ष्य लेकर चलने वाली सरकार आई है। सुक्खू सरकार का एक ही काम है जो संस्थान बंद नहीं कर सकते हो उसका काम रोक दो, बजट रोक दो। हर दिन पूरे आत्मविश्वास के साथ झूठ बोलो। सरकार की सभी गारण्टियां तो गोल हो गई हैं। अब सरकार ही गायब होने वाली है। एक जगह जाएंगे तो कहेंगे कि दूसरी जगह पर सारी गारण्टियां पूरी हो रही हैं।  लेकिन एक भी गारंटी पूरे प्रदेश में कहाँ पूरी हुई हैं और किसे मिली हैं। यह बताने में असमर्थ है। जब पूरी ही नहीं हुई है तो सरकार क्या जवाब देगी? तब सरकार झूठ बोलने और फर्जी आरोप का लगाने के साथ इधर-उधर की बात करने लगती है।  हम प्रदेश भर में जहां भी जाते हैं वहां पर सरकार की नाकामियों की कहानियाँ देखने को मिल जातीं है। हर जगह पर सरकार के द्वारा बंद की गईं योजनाएं और उससे परेशान लोग मिल जाते हैं। अन्...

'रन फॉर नशा मुक्त हिमाचल' थीम पर आयोजित हुई मैराथन प्रतियोगिता

चित्र
'रन फॉर नशा मुक्त हिमाचल' थीम पर आयोजित हुई मैराथन प्रतियोगिता जोगिन्दर नगर(ब्यूरो):- राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर के अवसर पर थीम 'रन फॉर नशा मुक्त हिमाचल' पर आधारित मैराथन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मैराथन प्रतियोगिता का तहसीलदार जोगिन्दर डॉ. मुकुल शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। इस मौके पर तहसीलदार डॉ. मुकुल शर्मा ने सभी को राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेले की शुभकामनाएं देते हुए युवाओं से जीवन में कड़ी मेहनत कर निरंतर आगे बढ़ने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज हमारा समाज नशे की सामाजिक बुराई से जूझ रहा है।  युवाओं से स्वयं को नशे से दूर रखते हुए विभिन्न खेल गतिविधियों के साथ जुड़ने का आह्वान किया। साथ ही नशे की इस सामाजिक बुराई के प्रति व्यापक जन जागरूकता लाने का भी आग्रह किया ताकि हमारा समाज इस सामाजिक बुराई से मुक्त हो सके। तहसीलदार ने सभी विजेता प्रतिभागियों को नकद इनामी राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया। राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला के अवसर पर आयोजित पुरुष वर्ग की 12 किलोमीटर तथा महिला वर्ग की 7 किलोमीटर मैराथन प्रतियोगिता के पुरुष वर...

"लगी लघु शिवरात्रि जोगिन्दर नगरा म्हारे" वीडियो गाने को एसडीएम मनीश चौधरी ने किया जारी

चित्र
"लगी लघु शिवरात्रि जोगिन्दर नगरा म्हारे" वीडियो गाने को एसडीएम मनीश चौधरी ने किया जारी जोगिन्दर नगर(ब्यूरो):-  जोगिन्दर नगर में प्रत्येक वर्ष एक से पांच अप्रैल तक आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला पर आधारित लगी "लघु शिवरात्रि जोगिन्दर नगरा म्हारे" शीर्षक से आज वीडियो गाना जारी किया गया।  राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने आज इस गाने का पोस्टर जारी कर विधिवत लॉचिंग की।  इस मौके पर तहसीलदार जोगिन्दर नगर डॉ. मुकुल शर्मा, नायब तहसीलदार विनय राशपा, एपीआरओ राजेश जसवाल भी मौजूद रहे। इस अवसर पर बोलते हुए एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि जोगिन्दर नगर का राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला देवी-देवताओं को समर्पित है। इस मेले में चौहारघाटी के बड़ा देव श्री हुरंग नारायण तथा पहाड़ी बजीर देव श्री पशाकोट की अगुवाई में लगभग एक सौ से अधिक देवी-देवता शामिल होते हैं। देवी-देवताओं के आगमन से पूरा जोगिन्दर नगर क्षेत्र देवमयी हो जाता है।  उन्होंने कहा कि देव आस्था हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का हिस्सा है तथा देव भूमि हिमाचल प्र...

अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी, 10 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन

चित्र
अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन पंजीकरण जारी, 10 अप्रैल तक कर सकते हैं आवेदन मंडी(ब्यूरो):- भर्ती निदेशक सेना भर्ती कार्यालय मंडी कर्नल डीएस सामंत ने वर्ष 2025-26 में आयोजित की जा रही अग्निवीर भर्ती रैली में मंडी जिला के युवाओं का अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन पंजीकरण करने का आह्वान किया है।  उन्होंने बताया कि 12 मार्च से शुरू हुआ ऑनलाइन पंजीकरण 10 अप्रैल तक जारी रहेगा। उसके बाद पंजीकरण बंद हो जायेगा। उन्होंने बताया कि 8वीं और 10वीं पास मंडी जिला के युवा 10 अप्रैल तक अग्निवीर जनरल ड्यूटी, स्टोर कीपर, टेक्निकल, टेक्निकल ट्रेडमैन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

1.852 किलो ग्राम चरस रखने के अपराध में दोषी को कठोर कारावास और जुर्माना

चित्र
1.852 किलो ग्राम चरस रखने के अपराध में दोषी को कठोर कारावास और जुर्माना  मंडी(ब्यूरो):-  विशेष न्यायाधीश -1  जिला मण्डी की अदालत ने एक अहम मामले में फ़ैसला सुनाते हुए आरोपी नसीब सिंह पुत्र रेवत राम, निवासी त्रेला , डाकघर बल्ह टिक्कर, तहसील पधर, जिला मण्डी, हिमाचल प्रदेश, को चरस रखने का अपराध सिद्ध होने पर 10 वर्ष के कठोर कारावास के साथ ₹1,00,000/- के जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर दोषी को 1 वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा। मामले की जानकारी देते हुए जिला न्यायवादी मण्डी एवं विशेष लोक अभियोजक विनोद भारद्वाज जिन्होंने इस मामले का अभियोजन किया है, ने बताया कि दिनांक 12 दिसंबर 2018 को पुलिस थाना पधर की एक पुलिस टीम और एस.एन.सी. सी/ एफ.यू, कुल्लू की पुलिस टीम डायना पार्क के आस-पास तस्करों की धर-पकड़ के सिलसिले में सामान्य सेवा में मौजूद थी। संध्या काल समय 7:15 पर एक व्यक्ति डायना पार्क लिंक रोड की तरफ से आ रहा था। पुलिस द्वारा उस पर टोरच की रोशनी डालने पर वह एक दम से रुक गया और पुलिस को सामने देखकर अपने हाथ में पकड़े हुए बैग को फैंक कर पीछे की तरफ भाग ग...

पुलिस स्टेशन सदर मंडी में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार

चित्र
पुलिस स्टेशन सदर मंडी में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज, दो आरोपी गिरफ्तार मंडी(ब्यूरो):-   दिनांक 22.03.2025 को धारा 109, 307, 3(5) बीएनएस और धारा 25 शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत दर्ज मामले के संदर्भ में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना 20.03.2025 को घटित हुई, जब प्रदीप गुलेरिया, वर्ष 61, निवासी दयाडी, जिला मंडी, जो पुलघराट के पास रॉयल लास किचन नामक ढाबा चलाते हैं, पर हमला किया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एलआर) की अध्यक्षता में एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया, साथ ही चार अन्य जांच दल भी गठित किए गए। 24.03.2025 को विभिन्न स्थानों से प्राप्त फुटेज और अपराध स्थल से एकत्रित डंप डेटा के आधार पर दो संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की गई। इन व्यक्तियों को उसी रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। संदिग्धों की पहचान इस प्रकार की गई है: 1.मोहम्मद अज़मल, पुत्र मोहम्मद असलम, उम्र 25 वर्ष, निवासी मकान नंबर 260, गाँव व डाकघर सुजारू, जिला मुज़फ्फरनगर, उत्तर प्रदेश। 2.आजम पुत्र मोहम्मद असलम, उम्र 19 वर्ष, निवासी मकान नंबर 260, गांव व डाकघर सुजारू, जिला मुजफ...

संगठन में काम करना देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन: जयराम ठाकुर

चित्र
संगठन में काम करना देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन: जयराम ठाकुर मंडी(ब्यूरो):-   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर विधानसभा क्षेत्र सराज के दौरे पर हैं। दौरे के दूसरे दिन वे नवगठित मंडल बालीचौकी के पदाधिकारी से मुलाकात करने पहुंचे। इस परिचय बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने अपने राजनीतिक सफर और संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा में दुनिया में सबसे ज्यादा कार्यकर्ता हैं, समर्थक हैं। कार्यकर्ता के बिना भारतीय जनता पार्टी कुछ भी नहीं है। देश में एक मात्र पार्टी ऐसी है जो अपने कार्यकर्ताओं को ही आगे बढ़ाती है।  भाजपा में हर पद पर कार्यकर्ता को ही मौका दिया जाता है। चाहे बूथ अध्यक्ष का पद हो चाहे राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद अन्य पार्टियों की तरह यह आरक्षित नहीं है। सामान्य से सामान्य परिवार से बिना किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि से आया हुआ व्यक्ति बैठता है।  आज भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगतप्रकाश नड्डा या अन्य नेता सामान्य कार्यकर्ता की तरह काम करते हुए आगे बढ़े ...

मंडी पुलिस ने एक घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार

चित्र
मंडी पुलिस ने एक घोषित अपराधी को किया गिरफ्तार मंडी(ब्यूरो):-  मंडी पुलिस पीओ सेल ने पंचकूला (एचआर) से एक घोषित अपराधी पारुल ठाकुर पुत्र रविंदर कुमार निवासी गांव झड़ियार पोस्ट कांगो का गेहरा तहसील धर्मपुर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश को गिरफ्तार किया है।  आरोपी को दिनांक 27/02/2025 को सरकाघाट जिला मंडी के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश द्वारा एफआईआर संख्या 48/2022 दिनांक 13.05.2022 यू/एस 302, 201, 34 आईपीसी पीएस धर्मपुर जिला मंडी हिमाचल प्रदेश के तहत पीओ घोषित किया गया था।

लोक नृत्य प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल महाजन बाजार प्रथम स्थान पर रहा

चित्र
लोक नृत्य प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल महाजन बाजार प्रथम स्थान पर रहा मंडी:-       अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव के दौरान शनिवार को पड्डल मैदान में स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम ड्रेस अप  और लोक नृत्य आयोजित किए गए।  जिसमें  जिला मंडी के  माध्यमिक विद्यालयों में 08 पाठशाला ने भाग लिया।  ड्रेसअप छात्रा वर्ग में आराध्या एसबीएम स्कूल महाजन बाजार मंडी प्रथम, संवि असंस मंडी दूसरे स्थान पर और इनायत स्वामी विवेकानंद मंडी तीसरे स्थान पर रहा।   ड्रेस अप छात्र वर्ग में आयुष एस बी एम स्कूल महाजन बाजार प्रथम,  पीयूष डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी दूसरे स्थान पर और  वैभव ठाकुर गर्ल्स गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी तीसरे स्थान पर रहा।  लोक नृत्य में सरस्वती विद्या मंदिर महाजन बाजार प्रथम स्थान पर रहा। गवर्नमेंट गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल दूसरे स्थान पर रहा और गुरु गोविंद सिंह और स्वामी विवेकानंद संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे।  अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के दु...

मंडी में 3 किलो 11 ग्रांम चरस/कैनाविस तथा 310 ग्रांम अफीम बरामद

चित्र
मंडी में 3 किलो 11 ग्रांम चरस/कैनाविस तथा 310 ग्रांम अफीम बरामद मंडी:-   पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर के अन्तर्गत नाकाबन्दी के दौरान विशेष अन्वेषण इकाई  (SIU) जोगिन्द्रनगर  ने गंगा राम पुत्र चैत्रू राम, मनी राम पुत्र गुलाब सिंह तथा शेऱ सिंह पुत्र खुडू राम को गिरफ्तार किया है। उपरोक्त तीनों निवासी डाकघर थरटूखोड़  तहसील पधर जिला मण्डी से 3 किलो 11 ग्रांम चरस/कैनाविस तथा 310 ग्रांम अफीम बरामद की है ।   उपरोक्त आरोपियों के विरुद्व पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर में ND&PS  अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत करके गिरफ्तार कर लिया गया है। जिन्हें कल न्यायालय में पेश किया जायेगा।   अभियोग में अन्वेषण जारी है ।

विधायक राकेश जम्बाल के पिता का हाल जानने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर और इंद्र सिंह गांधी

चित्र
विधायक राकेश जम्बाल के पिता का हाल जानने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर और इंद्र सिंह गांधी  मंडी(बल्ह)अजय सूर्या:-   नेरचौक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन सुन्दर नगर के विधायक के पिता एवं वहां उपचाराधीन अन्य मरीजों का हाल जानने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर के साथ बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी। बल्ह विधायक इंद्र सिंह गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि आज माननीय पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष श्री जयराम ठाकुर जी के साथ नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंच कर सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल जी के आदरणीय पिता जी एवं वहां भर्ती अन्य मरीजों का कुशल क्षेम जाना।  उन्होंने कहा कि मेरी ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी को शीघ्र अतिशीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: