आपदा राहत में गुज्जर समाज का सराहनीय योगदान, 90 से अधिक परिवारों को राशन वितरित

आपदा राहत में गुज्जर समाज का सराहनीय योगदान, 90 से अधिक परिवारों को राशन वितरित 

(रिवालसर :अजय सूर्या ) गुज्जर समाज द्वारा “लखदाता कमेटी हवाणू एवं भोले शंकर कीर्तन मंडल योल” तथा अन्य सभी सहयोगी मित्रों के संयुक्त प्रयास से सराज विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेलबुंग चौक में आपदा राहत के अंतर्गत 90 से 100 जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई।

इस पुनीत कार्य में रफिया राम, मोहन सिंह, लवू, दिनेश कुमार, दीपक गुज्जर, देशु, विक्कू और हरिया की विशेष उपस्थिति एवं सेवाएं अत्यंत सराहनीय रहीं सभी सहयोगियों ने आपसी समर्पण और सेवा भावना के साथ मिलकर राहत कार्य को सफल बनाया।

समाज के लोगों ने इस नेक कार्य के लिए सभी सहयोगियों का तहे दिल से धन्यवाद एवं प्रशंसा की। यह मानवीय प्रयास आपदा की घड़ी में एकता, करुणा और परोपकार का जीवंत उदाहरण बनकर उभरा है। ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक सोच और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर