बैजनाथ में एम-स्वस्थ हेल्थ क्लिनिक का शुभारंभ

 बैजनाथ में एम-स्वस्थ हेल्थ क्लिनिक का शुभारंभ


बैजनाथ

एम-स्वस्थ के क्षेत्रीय प्रमुख अनूप पराशर ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि जिला कांगड़ा के उपमंडल बैजनाथ में आज एम-स्वस्थ के एक नवीन हेल्थ क्लिनिक का उद्घाटन किया गया। इस क्लिनिक का विधिवत शुभारंभ एजीएम निशित कुमार ने किया। 

उन्होंने बताया कि एम-स्वस्थ का मुख्य उद्देश्य बैंक के ग्राहकों सहित आम जनमानस को किफायती, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। इस क्लिनिक के माध्यम से बैजनाथ व आसपास के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को कम दरों पर स्वास्थ्य जांच और प्राथमिक उपचार की सुविधाएं प्राप्त होंगी।

उन्होंने बताया कि एम-स्वस्थ शीघ्र ही बरसर, कटराईं, अंब, फतेहपुर, ज्वाली, घुमारवीं और मंडी सहित हिमाचल प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी अपने क्लिनिक शुरू करेगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके।

कार्यक्रम में एम-स्वस्थ टीम से विनोद ठाकुर, गौरव पठानिया और अनीश ठाकुर, कांगड़ा को-ऑपरेटिव बैंक और हिमाचल प्रदेश ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक ने भी भाग लिया। उपस्थित सभी अतिथियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह क्लिनिक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच को बेहतर बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में