कॉमेट मेंसा स्कूल में 'एक पेड़ माँ के नाम 2.0' अभियान, DFO अमित शर्मा ने किया जागरूक

 कॉमेट मेंसा स्कूल में 'एक पेड़ माँ के नाम 2.0' अभियान, DFO अमित शर्मा ने किया जागरूक


फतेहपुर : वलजीत ठाकुर /

कॉमेट मेंसा पब्लिक स्कूल, में आज पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु 'एक पेड़ माँ के नाम 2.0' अभियान का आयोजन बड़े उत्साह और जोश के साथ किया गया। इस विशेष अवसर पर श्री अमित शर्मा जी, डीएफओ नूरपुर, मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय पधारे।

कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के सत्कार एवं स्वागत से की गई, जिसके उपरांत विद्यालय प्रांगण में वृक्षारोपण किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा कई रचनात्मक गतिविधियाँ प्रस्तुत की गईं, जिनमें कविता पाठ, पोस्टर निर्माण और अपशिष्ट सामग्री से वस्तुएं बनाना शामिल थीं।

मुख्य अतिथि श्री अमित शर्मा जी ने छात्रों को संबोधित करते हुए स्थानीय एवं विदेशी पौधों के अंतर और महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को देशी प्रजातियों को लगाने के लिए प्रेरित किया और साथ ही प्लास्टिक बोतलों के उपयोग से बचने तथा स्वच्छता बनाए रखने की प्रेरणा भी दी। उन्होंने अपने व्यक्तिगत अनुभवों के माध्यम से पर्यावरण की रक्षा का गहन संदेश छात्रों तक पहुँचाया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री मृदुल सोनी जी ने अपने वक्तव्य में एकल प्रजातियों (मोनोकल्चर) से बचने और अधिक से अधिक विविध वृक्ष प्रजातियों को लगाने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने छात्रों को यह भी बताया कि कैसे हर बच्चा प्रकृति का प्रहरी बन सकता है।

विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या श्रीमती साक्षी महाजन जी ने भी इस अवसर पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ जैसे अभियानों को समय की आवश्यकता बताया और इस बात पर बल दिया कि वृक्षारोपण केवल वर्तमान के लिए नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हर पेड़, धरती की साँस है — और जब हम पेड़ लगाते हैं, तो हम जीवन को संवारते हैं।

विद्यालय के एम.डी. श्री वासु सोनी जी ने बताया कि विद्यालय परिसर को सदैव हरा-भरा और स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प स्कूल के मूलभूत सिद्धांतों में शामिल है। उन्होंने विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने घरों और आस-पास भी अधिक से अधिक पौधे लगाएँ।

यह अभियान न केवल एक सफल आयोजन रहा, बल्कि यह विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी और जागरूकता का भाव भी उत्पन्न कर गया। ‘एक पेड़ माँ के नाम 2.0’ निश्चित रूप से एक सार्थक, प्रेरणादायक और जागरूकता से भरपूर पहल रही।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित