घुमारवीं पुलिस ने चिट्टे संग 3 युवक हिरासत में लिए

घुमारवीं पुलिस ने चिट्टे संग 3 युवक हिरासत में लिए 


बीती रात पुलिस थाना घुमारवीं की टीम जब गश्त व नाकाबंदी के दौरान वाहनों की तलाशी ले रही थी तो एक संदिग्ध वाहन को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान गाड़ी में सवार 3 युवकों से कुल 30.1 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान प्रिंस कुमार (29) पुत्र कर्म चंद निवासी गांव एवं डाकघर डावण तहसील बल्ह जिला मंडी, राज कुमार (25) पुत्र बृज लाल व लेख राज (25) पुत्र राकेश कुमार निवासी गांव व डाकघर कुमी तहसील बल्ह जिला मंडी के रूप में हुई है। आराेपियाें के खिलाफ थाना घुमारवीं में मामला दर्ज किया गया है।

डीएसपी चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया अमल में लाई जा रही है। उन्हाेंने आम जनता से भी अपील की है कि यदि उन्हें अपने आसपास नशे से जुड़ी कोई संदिग्ध गतिविधियां नजर आती हैं तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर