देवभूमि क्षत्रिय संगठन सवर्ण मोर्चा ने पिछले कल मंडी में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया

 देवभूमि क्षत्रिय संगठन सवर्ण मोर्चा ने पिछले कल मंडी में आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया


मंडी : अजय सूर्या /

देवभूमि क्षत्रिय संगठन सवर्ण मोर्चा हिमाचल प्रदेश की प्रदेश स्तरीय टीम ने मंडी जिले में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरे का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष श्री रूमित सिंह ठाकुर ने किया। मंडी शहर और आसपास के प्रभावित इलाकों में संगठन के पदाधिकारीयों ने मौके पर जाकर स्थिति का जायज़ा लिया और प्रभावित परिवारों से भेंट कर उनका हालचाल जाना।

इस अवसर पर संगठन की ओर से दुख की इस घड़ी में पीड़ितों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया गया। प्रदेश अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने कहा कि संगठन सदैव समाज के साथ खड़ा है और आपदा जैसी परिस्थितियों में ज़रूरतमंदों की सेवा के लिए तत्पर रहेगा।

उन्होंने प्रशासन से भी आग्रह किया कि राहत और पुनर्वास कार्यों को शीघ्र गति दी जाए, ताकि प्रभावित लोगों को जल्द राहत मिल सके।

संगठन ने अंत में मां भवानी से सभी की रक्षा और शांति की कामना की।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

श्री मणिमहेश में ठंड की चपेट में आने से एक श्रद्धालु की हुई मौत

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

भाई ने पत्नी के साथ मिलकर भाई की बेरहमी से की हत्या, शव फैंका झील में

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

ज्वाली के भलूँ में बड़ी चोरी, घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने और नकदी ले उड़े चोर