अवैध खनन के मुद्दे को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में ले जाएंगे पर्यावरण प्रेमी मिलखी राम शर्मा

अवैध खनन के मुद्दे को नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल में ले जाएंगे पर्यावरण प्रेमी मिलखी राम शर्मा 

जवाली:

पर्यावरण संरक्षण को लेकर सजग नागरिक मिलखी राम शर्मा ने मंगलवार दोपहर पल्ली में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि विधानसभा क्षेत्रों—जवाली, फतेहपुर, इंदौरा और नूरपुर में हो रहे अवैध खनन के गंभीर मसले को लेकर वह माननीय नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) में याचिका दायर करने जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस संबंध में सभी आवश्यक दस्तावेजी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं और जल्द ही यह मामला राष्ट्रीय हरित अधिकरण के समक्ष रखा जाएगा। इस याचिका में रेलवे मंत्रालय, भू-जल मंत्रालय सहित अन्य संबंधित विभागों को भी पक्षकार बनाया गया है, ताकि समग्र दृष्टिकोण से इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके।

मिलखी राम शर्मा ने कहा, किसी भी बीमारी को खत्म करने के लिए उसकी जड़ तक जाना पड़ता है। अगर हमें अवैध खनन पर रोक लगानी है, तो इससे जुड़े सभी मंत्रालयों और विभागों की भूमिका को भी जांचना जरूरी है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि के खिलाफ वह स्वयं आगे आकर आवाज उठाते हैं, और आम जनता से भी अपील करते हैं कि वे चुप न रहें और पर्यावरण संरक्षण के लिए एकजुट हों।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में