मंडी शहर में तीन दिन पेयजल संकट की आशंका, नागरिकों से संयम की अपील

 मंडी शहर में तीन दिन पेयजल संकट की आशंका, नागरिकों से संयम की अपील

मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त, पंप हाउस बंद, लगातार वर्षा से बाधित हुआ सुधार कार्य


मंडी अधिशाषी अभियंता जल शक्ति मंडल मंडी प्रवीण गुप्ता ने जानकारी दी है कि शहर में भारी वर्षा के कारण आगामी तीन दिनों तक पेयजल संकट बना रह सकता है। उहल नदी में जलभराव प्रणाली (इंटेक सिस्टम) में अत्यधिक गाद जमा हो जाने से जल आपूर्ति पूर्णतः बाधित हो गई है। इसके अतिरिक्त, मध्यानी नाला के समीप मुख्य पेयजल पाइपलाइन को भी गंभीर क्षति पहुंची है। लगातार वर्षा और दुर्गम स्थल के कारण मरम्मत कार्य में विलंब हो रहा है। विभाग द्वारा युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य आरंभ कर दिया गया है, परन्तु बहाली में लगभग तीन दिन लगने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि पड्डल पंप हाउस की मोटरें भी अत्यधिक गंदे पानी (टबिंड) के कारण फिलहाल कार्य नहीं कर पा रही हैं। वहीं, बिजनी, टारना, जेल रोड, सौली खड्ड, रामनगर, पुरानी मंडी, भिउली, खलियार, सन्यारड़ी, नेला, सौलीखड्ड सहित विभिन्न क्षेत्रों में पाइपलाइन टूटने की घटनाएं जल आपूर्ति व्यवस्था को और प्रभावित कर रही हैं।

जल संयम की अपील

जल शक्ति विभाग ने मंडी नगर क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे जल का उपयोग अत्यंत संयम एवं सतर्कता से करें तथा जल की बर्बादी से बचें। किसी भी समस्या या जानकारी हेतु विभाग के हेल्पलाइन नंबर 01905-222855 पर संपर्क किया जा सकता है। अधिकारियों के व्यक्तिगत मोबाइल नंबर केवल आपात स्थिति में ही उपयोग किए जाएं। अधिशाषी अभियंता प्रवीण गुप्ता ने नागरिकों को हो रही असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया है कि जैसे ही मौसम अनुकूल होगा, जल आपूर्ति व्यवस्था को शीघ्र बहाल कर दिया जाएगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

ज्वाली: विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, गंभीर हालत में टांडा रैफर

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग