स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी द्वारा मंडी के आपदा प्रभावितों के लिए राहत सामग्री का द्वितीय चरण प्रेषित

स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट चिंतपूर्णी द्वारा मंडी के आपदा प्रभावितों के लिए राहत सामग्री का द्वितीय चरण प्रेषित

ऊना समाचार


ब्यूरो:- स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट, चिंतपूर्णी द्वारा मंडी ज़िले में हाल ही की आपदा से प्रभावित बच्चों और परिवारों के लिए राहत सामग्री का दूसरा चरण भेजा गया।


इस चरण में 145 बच्चों के लिए 1500 नोटबुक्स, पेन, पेंसिलें तथा अन्य शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई। इसके अतिरिक्त, ज़रूरतमंद परिवारों को राशन, आवश्यक वस्तुएं एवं अन्य राहत सामग्री भी प्रदान की गई।


इस सेवा कार्य में ट्रस्ट के अध्यक्ष गौरव कुमार, उपाध्यक्ष एवं सचिव अभिनव शर्मा, तथा विशाल, जतिन, केशव सहित ट्रस्ट के अन्य समर्पित कार्यकर्ताओं ने सक्रिय योगदान दिया।


इस अवसर पर अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा:

“उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो।”

"हमारा उद्देश्य केवल सामग्री पहुँचाना नहीं, बल्कि टूटे हुए दिलों में आशा का संचार करना है। जब एक बच्चा नई कॉपी पर पहला अक्षर लिखता है, तब हमें महसूस होता है कि हम सही दिशा में हैं। हम यह सेवा कार्य स्वामी विवेकानंद जी के आदर्शों से प्रेरित होकर कर रहे हैं, और तब तक नहीं रुकेंगे जब तक हर ज़रूरतमंद तक सहायता न पहुँच जाए।"


स्वामी विवेकानंद सेवा ट्रस्ट, चिंतपूर्णी समाज सेवा एवं आपदा राहत के कार्यों के लिए भविष्य में भी निरंतर प्रतिबद्ध रहेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

AI से अश्लील फोटो बना रेलवे अफसर को ब्लैकमेल करने वाली युवती गिरफ्तार

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

अज्ञात महिला का चक्की खड्ड के समीप प्रदेश के थपकौर क्षेत्र में एकअज्ञात महिला का शव वरामद

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में