सक्रिय फील्ड तंत्र से ही सर्वांगीण विकास संभव - उपायुक्त

 सक्रिय फील्ड तंत्र से ही सर्वांगीण विकास संभव - उपायुक्त

डीसी ने फील्ड अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित कर लिया विकास कार्यों का जायजा 


शिमला : गायत्री गर्ग /

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रामपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत तकलेच में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्थानीय फील्ड अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित कर जमीनी हालात की जानकारी प्राप्त की।

वीडियो कॉन्फ्रेंस से उपमंडल दण्डाधिकारी रामपुर, तहसीलदार तकलेच, नायब तहसीलदार, खंड विकास अधिकारी, पंचायत प्रधान, ग्राम राजस्व अधिकारी तथा पंचायत सचिव सहित अन्य अधिकारी जुड़े रहे।

उपायुक्त ने कहा कि फील्ड अधिकारियों की सक्रियता और जिम्मेदारी के बिना विकास कार्यों की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह पंचायत स्तर पर हो रहे सभी कार्यों का पूरा रिकॉर्ड संधारित करें और सुनिश्चित करें कि सरकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचे।

उन्होंने पंचायत सचिव से मनरेगा, मुख्यमंत्री आवास योजना, बावड़ियों के जीर्णोद्धार तथा पंचायत के अधीन हो रहे अन्य विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। वहीं, ग्राम राजस्व अधिकारी से आपदा के दौरान हुए नुकसान, मरम्मत कार्यों, जमाबंदी एवं राजस्व संबंधित मामलों पर चर्चा की गई। इसके अतिरिक्त, उन्होंने पटवारी को इलाके में हो रही बारिश से होने वाले नुकसान की रिपोर्ट प्रतिदिन अविलम्ब देने के भी निर्देश दिए।  

पंचायत प्रधान से उपायुक्त ने पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, लंबित परियोजनाओं, बरसात के कारण हुए नुकसान तथा स्थानीय समस्याओं पर विस्तृत जानकारी ली। तहसीलदार तकलेच से उन्होंने राजस्व एवं अन्य विकास गतिविधियों की स्थिति जानी।

उपायुक्त ने कहा कि यदि किसी अधिकारी या कर्मचारी के पास अपने क्षेत्र की मूलभूत जानकारी नहीं है, तो इसका खामियाजा आम नागरिकों को उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कर्मचारी को अपने दायित्वों के प्रति सजग रहना चाहिए, ताकि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि तकलेच क्षेत्र आपदा संभावित क्षेत्र है, अतः सभी अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए। फील्ड अधिकारियों और कर्मचारियों को अपने क्षेत्र की हर जानकारी होनी चाहिए, तभी समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और समग्र विकास को सुनिश्चित किया जा सकता है।

उपायुक्त ने अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया और कहा कि यदि सभी कर्मचारी तत्परता से अपने कार्यों का निष्पादन करें, तो निश्चित रूप से आम जनता को इसका लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, जिला राजस्व अधिकारी संजीत शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

मात्र 6 घंटों के भीतर बच्चों को ढूंढ निकाला ज्वाली पुलिस ने, परिजनों ने किया धन्यवाद

बतराहन के वार्ड नंबर 6 को जाने वाली सड़क का काम शुरू, प्रधान तमन्ना धीमान शर्मा ने विधायक भवानी सिंह पठानिया का जताया आभार

बरोट पुल के समीप हुई बाईक व स्कूटी क़ी टक्कर,. बाईक चालक गंभीर घायल

बरोट पुल हादसे में घायल खैरियां के 23 वर्षीय अनीश ने तोड़ा दम, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

ब्राह्मण सभा की मासिक बैठक में कई प्रस्ताव पारित किए गए इस बार

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

सर्पदंश से बचाव और समय पर उपचार पर जोर, नूरपुर में सर्पा सहायकों’ का प्रशिक्षण आयोजित